हत्या के बाद भी पागलपन! गर्लफ्रेंड को मारने के बाद काला जादू कर आत्मा को बुलाने की कोशिश
इंदौर में एक लड़की की बेहरमी से हत्या करने के बाद आरोपी पीयूष धमनोतिया ने काला जादू कर उसकी आत्मा बुलाने की कोशिश की.
इंदौर: कुछ दिन पहले इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में MBA स्टूडेंट की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. हत्या के आरोपी पीयूष धमनोतिया का बर्ताव अब कुछ अजीब-सा दिखाई दे रहा है. तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ से कुछ बातें सामने आई हैं, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई हैं.
पुलिस ने बताया है कि इंदौर में अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या के बाद आरोप उसे वहीं छोड़कर महाराष्ट्र भाग गया. यहां उसने अपनी गर्लफ्रेंड की आत्मा को बुलाने और उससे बात करने के लिए तंत्र-मंत्र किया. जानें क्या है पूरा मामला.
सीसीटीवी में बैग लेकर दिखा पीयूष:
इनके घर के पास एक सीसीटीवी लगा था जिसमें धमनोतिया को 10 फरवरी को स्टूडेंट के साथ आते हुए देखा गया. करीब ढाई घंटे बाद, उन्हीं कैमरों में उसे एक बैग लेकर अकेले जाते हुए रिकॉर्ड किया गया. जांच में यह सामने आया है कि उस दिन कमरे में जो कुछ हुआ वो उसने सोच-समझकर किया था.
पीयूष ने बांधे थे लड़की के हाथ-पैर:
सूत्रों के अनुसार, पीयूष ने लड़की से सेक्स के लिए कहा. फिर उसने यह कहकर मना कर दिया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है. फिर उसने लड़की के साथ जबरदस्ती की. लड़की के साथ मारपीट के बाद, उसने रस्सियों से उसके हाथ-पैर बांध दिए. साथ ही आंख पर पट्टी भी बांध दी. पीयूष ने कहा कि वो लड़की को गिफ्ट देना चाहता है.
जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके ऊपर बैठ गया. फिर उसका गला घोंट दिया. जब तक वह बेहोश नहीं हो गई वह गला घोंटता रहा. फिर उसकी छाती के पास बहुत तेजी से चाकू मारा. यह वार इतना तेज था कि चाकू टूट गया.
लड़की को मारने के बाद भी पी बीयर:
हालांकि, वो सिर्फ यहीं नहीं रुका. पुलिस ने बताया कि उसे मारने के बाद भी वह कमरे के अंदर ही रहा. फिर वह बाद में बाहर गया और शराब की दुकान से बीयर खरीदी और फिर वापस आया और लड़की की डेड बॉडी के पास बैठकर बीयर पी. पूछताछ के दौरान, उसने मान लिया कि उसने लाश के साथ यौन उत्पीड़न किया और फिर लड़की को बिना कपड़ों के छोड़कर भाग गया.
हत्या के बाद, पीयूष मुंबई भाग गया. फिर पनवेल होते हुए कई होटलों में रुका. वह कई मेट्रो स्टेशन्स पर घूमना और सबूत मिटाने के लिए स्टूडेंट का मोबाइल फोन तोड़ देता था. सबसे हैरानी की बात यह है कि उसने महाराष्ट्र में एक सुनसान इलाके में काला जादू करने की कोशिश की थी. इन सभी को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह मेंटली डिस्टर्ब हो गया था और महिला की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
और पढ़ें
- मध्य प्रदेश में नसबंदी के नाम पर टॉर्चर, तपती धूप में लिटाई गईं 175 महिलाएं; दो मिनट में कर डाला एक ऑपरेशन
- IAS अवि प्रसाद की 'शादियों की हैट्रिक', तीसरी बार भी IAS दुल्हनिया से रचाई शादी; कूनो नेशनल पार्क में लिए फेरे
- बहू से परेशान होकर 95 साल के बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट ने खोले चौंकाने वाले राज