ग्वालियर: ग्वालियर में एक कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. वजह इसकी रफ्तार या मॉडल नहीं, बल्कि कार की बॉडी पर लगे हजारों लिपस्टिक किस के निशान हैं. दावा किया जा रहा है कि कार पर करीब 3400 होंठों के निशान बनाए गए थे. यह अनोखा काम कार मालिक आदित्य सिकरवार की गर्लफ्रेंड ने किया था.
मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर का है. आदित्य सिकरवार की कार को उनकी गर्लफ्रेंड ने एक विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित होकर सजाया. उन्होंने करीब साढ़े तीन से चार घंटे में कार की पूरी बाहरी सतह पर लाल लिपस्टिक से किस के निशान लगा दिए. मकसद था कार को अलग और यादगार बनाना. लेकिन जब यह कार सड़क पर निकली तो लोगों की नजरें उस पर ठहर गईं. दूर से ही लाल होंठों के निशान साफ दिख रहे थे.
मध्य प्रदेश : ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की कार पर करीब 3400 Kiss किए। मतलब कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक के निशान बनाए। बॉयफ्रेंड ने यह Video बनाई और इंस्टाग्राम पर डाल दी। 55 लाख व्यूज आए। तब ट्रैफिक पुलिस की नजर पड़ी। तेज रफ्तार कार चलाने, ब्लैक शीशे करने, ट्रैफिक… pic.twitter.com/HBN39wgB9A
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 25, 2026
कार की तस्वीरें और वीडियो जल्दी ही इंटरनेट पर फैल गए. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ ने इसे प्यार जताने का अनोखा तरीका बताया तो कुछ ने सार्वजनिक सड़क पर ऐसे वाहन चलाने को अजीब करार दिया. चर्चा बढ़ने के बाद ट्रैफिक पुलिस का ध्यान भी इस ओर गया.
पुलिस ने वायरल तस्वीरों में कार का नंबर प्लेट देखा. उसी के आधार पर वाहन की जानकारी जुटाई और लोकेशन पता की. थाटीपुर इलाके से पुलिस ने कार को रोक लिया. कार मालिक को मौके पर बुलाया गया और पूछताछ की गई. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सड़क पर इस तरह के निशानों वाले वाहन को चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन माना गया. इसलिए वाहन के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और 5500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही निशान भी हटवाए गए.