Independence Day 2026 Narendra Modi

80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, प्रदेश को दी एकता की सीख

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में तिरंगा फहराकर प्रदेशवासियों को आजादी की बधाई दी. सीएम ने मुख्यमंत्री निवास और प्रदेश भाजपा कार्यालय दोनों जगह ध्वजारोहण किया.

X
Antima Pal

मध्यप्रदेश: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में तिरंगा फहराकर प्रदेशवासियों को आजादी की बधाई दी. सीएम ने मुख्यमंत्री निवास और प्रदेश भाजपा कार्यालय दोनों जगह ध्वजारोहण किया और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया.

CM निवास में हुआ ध्वजारोहण, दी सलामी

सुबह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया. तिरंगा लहराते ही वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आमजन ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. ध्वजारोहण के बाद सीएम ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. 


उन्होंने कहा कि 'आज का दिन हमारे लिए गर्व और सम्मान का है. भारत को आजादी लंबी लड़ाई और हजारों शहीदों के बलिदान के बाद मिली है. ऐसे में ये दिन हमें अपने वीरों को याद करने और देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है. 

भाजपा कार्यालय में भी लहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री निवास के बाद डॉ. मोहन यादव प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां भी उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे. सभी ने तिरंगे को सम्मान दिया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

'देश की ताकत है एकता' - CM का संदेश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश दिया. उन्होंने कहा कि 'हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और अखंडता है. हमें मिलकर राष्ट्र को मजबूत बनाना है. सीएम ने आगे कहा कि विकास के साथ-साथ समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना को भी बढ़ाना जरूरी है. सरकार प्रदेश के विकास और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. 

उन्होंने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि 'आजादी सिर्फ अधिकार नहीं है, इसके साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं. हर नागरिक को अपने कर्तव्य ईमानदारी से निभाने होंगे. तभी देश तरक्की करेगा.'