US Israel Iran War

बरगी क्रूज हादसे में सरकार का सख्त एक्शन, पायलट, हेल्पर और इंचार्ज की गई नौकरी, मैनेजर सस्पेंड

बता दें कि गुरुवार को तेज हवाओं के चलते क्रूज बरगी बांध की तेज लहरों में समा गया था. उस वक्त क्रूज पर 40 लोग सवार थे जिसमें से 9 लोगों की मौत हो गई.

@kscChouhan
Sagar Bhardwaj

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुए बरगी क्रूज हादसे में सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. लापरवाही बरतने को लेकर सरकार ने क्रूज के पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर इंचार्ज को बर्खास्त कर दिया है. इसके अलावा कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की है.  

9 लोगों की गई थी जान

बता दें कि गुरुवार को तेज हवाओं के चलते क्रूज बरगी बांध की तेज लहरों में समा गया था. उस वक्त क्रूज पर 40 लोग सवार थे जिसमें से 9 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

कैसे हुआ था हादसा

सैर के दौरान जैसे ही तेज हवाएं चलने का दौर शुरू हुआ. क्रूज पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा. जैकेट लेने के लिए जैसे ही सभी लोग एक तरफ जमा हुए तभी क्रूज एक तरफ झुक गया और पानी में डूब गया. हादसे के तुरंत बाद हुए बचाव अभियान में ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया लेकिन फिर भी 9 लोगों की जान चली गई.


लाइफ सपोर्ट जैकेट के बिना ही क्रू पर लाद लिए पर्यटक

इस हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है. क्रू मेंबर्स ने लाइफ सपोर्ट जैकेट पहनाए बिना ही पर्यटकों को क्रूज पर चढ़ा दिया था और मौसम खराब होने के बावजूद क्रूज को रोका नहीं गया था.

जिम्मेदार लोगों पर गिरी गाजट

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. क्रूज के पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर इंचार्ज बृजेंद्र  को नौकरी से निकाल दिया है वहीं होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. वहीं रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका भोपाल स्थित पर्यटन विभाग के मुख्यालय में कर दिया गया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.