अजनार नदी की काया पलटने वाले बिट्टू तबाही की मेहनत रंग लाई, डच कंपनी के CEO ने दिया नौकरी का ऑफर
मध्य प्रदेश के 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह (बिट्टू तबाही) ने अकेले ही प्रदूषित अजनार नदी को साफ कर दिया. उनकी इस अनूठी पहल पर 'द ओशन क्लीनअप' के डच सीईओ बोयान स्लैट ने उन्हें साथ काम करने का ऑफर दिया है.
@bittu_tabahi/Instagram
मध्य प्रदेश के 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'बिट्टू तबाही' के नाम से जाना जाता है, ने अजनार नदी को साफ करने का बीड़ा अकेले उठाया. उन्होंने कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद भारी मात्रा में प्लास्टिक और कचरा निकालकर नदी का कायाकल्प कर दिया.
बिना किसी सरकारी मदद के की सफाई
सुरेंद्र ने यह सफाई अभियान किसी सरकारी सहायता या एनजीओ के बिना शुरू किया था. वह अपने पैसों से जरूरी सामान खरीदते और अकेले ही नदी में उतरकर सफाई में जुट जाते. उनके इस प्रयास ने साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति से एक व्यक्ति भी बड़ा बदलाव ला सकता है.
स्थानीय प्रयास को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
एक युवा की अपने गांव की नदी को बचाने की व्यक्तिगत कोशिश अब एक वैश्विक अवसर में बदल चुकी है. पर्यावरण के प्रति सुरेंद्र के इस समर्पण को अब दुनिया भर में सराहा जा रहा है.