Bigg Boss 20

जासूस ने किडनैप करने के बाद केबिल से घोंटा गला, मरा समझ गड्डे में फैंका, योगा टीचर ने कैसे दी मौत को मात

Yoga Teacher Kidnapped in Karnataka: बंगलुरू में एक चौंकाने वाला किडनैपिंग मामला सामने आया है, जिसमें एक 35 साल की टीचर को उसी की सौतन ने किडनैप करवाया था. बिंदु ने अपने पति संतोष की प्रेमिका अर्चना को रास्ते से हटाने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था. उसने एक डिटेक्टिव एजेंसी से अर्चना को मारने के लिए पैसे देकर इस अपराध को अंजाम दिलवाया

Social Media
Babli Rautela

Yoga Teacher Kidnapped in Karnataka: बंगलुरू में एक चौंकाने वाला किडनैपिंग मामला सामने आया है, जिसमें एक 35 साल की योग टीचर अर्चना को जासूस ने किडनैप कर लिया था. इस खतरनाक साजिश के पीछे अर्चना के प्रेमी संतोष की पत्नी बिंदु का हाथ था. बिंदु ने अपने पति की गर्लफ्रेंड को जान से मारने के लिए एक डिटेक्टिव एजेंसी से मदद ली थी.

घटना उस वक्त हुई जब अर्चना अपने रोजमर्रा के कामों से लौट रही थी. एक डिटेक्टर, जिसे सतीश रेड्डी के नाम से जाना जाता है, ने अर्चना के किडनैप किया. उसे केबल से गला घोंटने की कोशिश की गई. अर्चना ने इस दौरान अपने सांसें रोककर खुद को मृत दिखाने का नाटक किया. इससे जासूस को लगा कि अर्चना मर चुकी है, और उसने उसे एक गहरे गड्ढे में फेंक दिया.

अर्चना की बहादुरी और पुलिस कार्रवाई

हालांकि, अर्चना ने गड्ढे से बाहर निकलने में कामयाबी पाई और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और सिर्फ कुछ घंटों में इस अपराध में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सतीश रेड्डी, बिंदु, नागेंद्र रेड्डी, रमन रेड्डी, और रवि शामिल हैं.

बंगलुरू में 35 साल की योग टीचर अर्चना को एक डिटेक्टर (जासूस) ने किडनैप किया। केबिल से गला घोंटा। अर्चना ने सांस रोककर मरने का नाटक किया। जासूस उन्हें एक गड्ढे में फेंक गया। वो गड्ढे से बाहर निकलीं। पुलिस को बात बताई। 6 आरोपी पकड़े गए।

दरअसल, अर्चना जिस युवक संतोष से रिलेशनशिप… pic.twitter.com/nEkUWkWWIY — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 9, 2024

बिंदु की साजिश का खुलासा

पुलिस के अनुसार, बिंदु ने अपने पति संतोष की प्रेमिका अर्चना को रास्ते से हटाने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था. उसने एक डिटेक्टिव एजेंसी से अर्चना को मारने के लिए पैसे देकर इस अपराध को अंजाम दिलवाया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही न्याय की प्रक्रिया पूरी होगी. अर्चना की बहादुरी और सूझबूझ ने न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि इन आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.