IPL 2026

सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, जानें शिवकुमार कब लेंगे कर्नाटक CM के तौर पर शपथ

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. कांग्रेस नेतृत्व के फैसले के बाद उन्होंने पद छोड़ा. चलिए जानते हैं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कब ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ.

Pinterest
Km Jaya

बेंगलुरु: सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है. राज्यपाल ने गुरुवार शाम बेंगलुरु लौटने के बाद सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर किया. सिद्धारमैया ने गुरुवार दोपहर बेंगलुरु के लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा था. 

यह इस्तीफा पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें पद छोड़ने के लिए कहने के दो दिन बाद दिया गया, जिससे उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ चल रही सत्ता की जोरदार खींचतान खत्म हो गई और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया. राज्यपाल की अनुपस्थिति में विशेष सचिव प्रभु शंकर ने इस्तीफा स्वीकार किया.

कब होगा शपथ ग्रहण?

सूत्रों के अनुसार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर 1 जून या 3 जून को शपथ लेने की संभावना है. गुरुवार को बताया कि सिद्धारमैया ने अपने उपमुख्यमंत्री का समर्थन किया है ताकि वे उनके उत्तराधिकारी बन सकें और उन्होंने सभी से उनका समर्थन करने की अपील की है. उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और विधायकों के साथ हुई एक बैठक के दौरान यह घोषणा की थी.

सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने के बाद क्या कहा?

इस्तीफा देने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उनसे पद छोड़ने के लिए कहा था और उनके लिए राज्य का हित सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भी कई मौकों पर इस्तीफा देने की पेशकश की थी. 

सिद्धारमैया ने यह भी बताया कि उन्हें राज्यसभा की सीट की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने उन्हें पाँच साल के लिए चुना है और वे राज्य में रहकर ही उनकी सेवा करते रहेंगे.

सिद्धारमैया ने कहा, 'सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्हें यह अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही यह भी कहा कि राज्य सरकार के पास अभी भी पूर्ण बहुमत है. 'मैंने अपना इस्तीफा गवर्नर के ऑफिस में जमा कर दिया है. गवर्नर यहां नहीं हैं. वे आज रात लौट रहे हैं. इसलिए मैंने इस्तीफा उनके ऑफिस में जमा कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि  मैंने अपना वादा निभाया है और जब हाई कमान ने मुझसे ऐसा करने को कहा तो मैंने इस्तीफा दे दिया.'