Bengaluru Daycare Abuse: बेंगलुरु में एक डे-केयर सेंटर में छोटे-छोटे बच्चों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. दो साल की उम्र के मासूम बच्चों को सिर्फ रोने के कारण सजा दी जा रही थी. वीडियो में देखा गया कि बच्चों को फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन के ड्रम में बैठाया जा रहा था, मुंह में जेट स्प्रे से पानी डाला जा रहा था और रोने पर बाथरूम में बंद कर दिया जाता था.
यह डे-केयर फ्रेंच कंपनी कैपजेमिनी के बेंगलुरु कैंपस के अंदर चल रहा था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पांच महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि डे-केयर कंपनी का खुद का था या कोई बाहर की एजेंसी चला रही थी.
Parents trusted a daycare. Their toddlers allegedly endured torture.
Locked inside bathrooms. Allegedly put inside washing machines. Sprayed with water for crying. It's monstrous child abuse at Capgemini's on-campus daycare. pic.twitter.com/6TuKYm7NRE— Harish Upadhya (@harishupadhya) July 2, 2026Also Read
- बेंगलुरु में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर सख्त कदम, सरकार ने रखा है तीन साल में पूरी तरह नियंत्रण का लक्ष्य
- कानून का दुरुपयोग पड़ा भारी, बेंगलुरु में नाबालिग लड़कों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
- कर्नाटक में पान मसाला और गुटखा पर सख्ती, नशीले पदार्थ मिलने पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; डीके शिवकुमार का बड़ा ऐलान
माता-पिता ने बताया कि वे काम पर जाने के लिए अपने छोटे बच्चों को इस डे-केयर में छोड़ते थे. लेकिन वहां बच्चों को डराया-धमकाया जाता था. रोने पर उन्हें वॉशिंग मशीन के अंदर बैठने, वेस्टर्न टॉयलेट पर बिठाने और बाथरूम में बंद करने जैसी सजाएं दी जाती थीं. पुलिस अब शिकायतकर्ताओं, डे-केयर स्टाफ और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है. सबूत इकट्ठा होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में भी इस मामले की शिकायत पहुंच गई है. आयोग ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है और स्वतंत्र जांच करेगा. पुलिस फुटेज की सत्यता जांच रही है और घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है. इस मामले में जल्द सख्त कार्रवाई होने की उम्मीद है जिससे भविष्य में कोई भी बच्चे के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न कर सके.