37 साल की विधवा महिला से 22 साल के लड़के को हुआ प्यार, फिर दोनों ने भाग कर रचाई शादी
कर्नाटक के मैसूर में प्यार की एक कहानी काफी वायरल हो रही है. जिसमें एक 37 की विधवा महिला से 22 साल के युवक को प्यार हो गया. जिके बाद उसने प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़ाई शुरू कर दी.
कर्नाटक के मैसूर शहर में एक 37 साल की विधवा महिला कविता की दूसरी शादी की कहानी इन दिनों काफी चर्चे में हैं. पति की मृत्यु के बाद संघर्षपूर्ण जीवन जी रही कविता ने उम्र और सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर 22 साल के युवक भास्कर से प्रेम विवाह किया है. इस फैसले ने परिवार में तनाव पैदा कर दिया.
कविता की शादी 16 साल पहले मैसूर के ही रहने वाले सुंदर से हुई थी. दोनों के एक 14 वर्षीय बेटा भी है. हालांकि बीमारी के कारण कविता के पति राजेश की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी. इसके बाद कविता अपने बेटे के साथ मायके लौट आईं और वहां काम करके परिवार की जिम्मेदारियां संभालने लगीं.
क्या है पूरी कहानी?
कविता की मुलाकात भास्कर नाम के व्यक्ति से हुई. शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गई. दोनों अक्सर मंदिर में मिलते और एक-दूसरे के साथ समय बिताते. कविता ने भास्कर को अपनी पूरी सच्चाई बता दी थी. भास्कर ने इन सब बातों को बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार कर लिया. समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों करीब एक साल तक इस रिश्ते को निभाते रहे.
भास्कर ने कविता से कहा कि शादी के बाद वह न सिर्फ कविता, बल्कि उनके बेटे की भी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं और तीनों एक साथ सुखपूर्वक रह सकते हैं. इसी दौरान कविता के पिता मल्लिकार्जुन ने अपनी बेटी की दूसरी शादी किसी रिश्तेदार से तय कर दी. इस फैसले से असहमत कविता ने परिवार को कुछ बताए बिना भास्कर के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया.
दोनों पक्षों में बढ़ा तनाव
कविता ने अपने बेटे को मायके छोड़कर भास्कर के साथ चली गईं. दोनों ने मैसूर के रामनहल्ली क्षेत्र के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली. इसके बाद उन्होंने उसी इलाके में एक किराए का मकान लेकर साथ रहना शुरू कर दिया. जब कविता के पिता को अपनी बेटी के इस फैसले की जानकारी हुई तो वे काफी हैरान और नाराज हो गए. उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मिलकर भास्कर के घर पहुंचकर झगड़ा किया और हत्या की धमकी तक दे डाली. स्थिति गंभीर होते देख कविता और भास्कर ने रामनहल्ली पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और सुरक्षा की मांग की.