रील के लिए महिला ने पार की सारी हदें! पिता को बोरे में भरकर 'कूरियर' ऑफिस पहुंची, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बेंगलुरु में एक परिवार ने सोशल मीडिया रील के लिए बुजुर्ग पिता को बोरे में बंद कर कूरियर करने की कोशिश की. कूरियर कर्मचारियों ने पैकेट खोला तो बुजुर्ग बाहर आ गए. परिवार ने बहस की, लेकिन पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया.

@gharkekalesh
Kuldeep Sharma

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग किसी भी हद को पार कर जाते हैं, इसका ताजा उदाहरण बेंगलुरु से सामने आया है. व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र में एक कूरियर ऑफिस में एक परिवार ने बड़ा तमाशा किया. दरअसल, परिवार के पांच सदस्य एक बड़ा पैकेट लेकर पहुंचे और उसे कूरियर करने की जिद की.

जब कर्मचारियों ने पूछा तो कुछ नहीं बताया. संदेह होने पर पैकेट खोला गया तो अंदर बुजुर्ग पिता मिले, जो सांस लेने के लिए छटपटा रहे थे. परिवार ने कहा कि यह रील थी, जिसमें त्योहारों के समय बस टिकट न मिलने पर व्यक्ति को कूरियर करने का मजाक बनाया गया था. पुलिस ने उन्हें थाने ले जाकर चेतावनी दी और छोड़ दिया.

कूरियर ऑफिस में शुरू हुआ ड्रामा

जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक परिवार के पांच सदस्य- एक महिला, उसका पति, सास और देवर एक बड़ा पैकेट लेकर कूरियर ऑफिस पहुंचे. कर्मचारियों ने पूछा कि अंदर क्या है, लेकिन परिवार चुप रहा. संदेह होने पर कर्मचारियों ने पैकेट खोला तो अंदर बुजुर्ग पिता थे, जो बोरे में बंद थे. बुजुर्ग काफी परेशान और सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे थे. कर्मचारी हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

परिवार का दावा और बहस

परिवार ने दावा किया कि यह सब सोशल मीडिया रील के लिए किया गया था. त्योहारों (उगादी और रमजान) के समय बस टिकट न मिलने की समस्या दिखाने के लिए पिता को कूरियर करने का मजाक बनाया गया था. पकड़े जाने पर भी उन्होंने कर्मचारियों से बहस की और कहा कि इतनी दूर आए हैं, पैकेट स्वीकार कर लो. कर्मचारियों ने मना किया तो परिवार ने जिद की. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस सभी को थाने ले गई.

यहां देखें वीडियो

पुलिस स्टेशन पर माफी और चेतावनी

थाने में परिवार ने अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी. उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया जिसमें अपराध स्वीकार किया गया कि यह हरकत गैरजिम्मेदाराना थी. पुलिस ने उन्हें गंभीर चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकतें नहीं होनी चाहिए. बुजुर्ग के स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें घर भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि मामला हल्का होने के कारण कोई केस दर्ज नहीं किया गया, लेकिन ऐसे स्टंट से लोगों की जान को खतरा हो सकता है.

सोशल मीडिया की होड़ में खतरा

यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ कितनी खतरनाक हो सकती है. परिवार ने मजाक में बुजुर्ग की जान जोखिम में डाल दी. पुलिस ने कहा कि ऐसी हरकतें न सिर्फ कानूनी रूप से गलत हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. बेंगलुरु में यह पहली ऐसी घटना नहीं है, लेकिन इस बार बुजुर्ग को बोरे में बंद करना लोगों को हैरान कर गया.