West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

डेंटिस्ट दामाद ने सास के शव के किए 19 टुकड़े, सड़क किनारे थैलों में भरकर फेंके, हत्या की वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

राहगीरों ने महिला के शरीर के अंगों से भरे थैले देखे तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के सिर से उसकी पहचान की. महिला की पहचान 42 साल की लक्ष्मी देवी के रूप में हुई.

Sagar Bhardwaj

कर्नाटक के तुमकुरु से एक हैरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक दामाद ने अपनी ही सास का कत्ल कर दिया. पेशे से डेंटिस्ट डॉक्टर रामचंद्रप्पा एस और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

शव के किए 19 टुकड़े

पुलिस ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए रामचंद्रप्पा ने सास के शव के एक दो नहीं पूरे 19 टुकड़े किए और उन्हें कई प्लास्टिक की थैलियों में भरकर कोलाला गांव में सड़क के किनारे फेंक दिया. 7 अगस्त को जब राहगीरों ने महिला के शरीर के अंगों से भरे थैले देखे तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के सिर से उसकी पहचान की. महिला की पहचान 42 साल की लक्ष्मी देवी के रूप में हुई.

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की टीम

इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक केवी ने एक टीम गठित की, जिसने जांच के आधार पर तुमकुरु निवासी रामचंद्रप्पा, सतीश केएन और किरण केएस को गिरफ्तार किया.

डेंटिस्ट ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने सबूत मिटाने के लिए शव के कई टुकड़े किये और उन्हें थैलों में भरकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया.

क्यों की सास की हत्या

बताया जा रहा है कि डॉक्टर एस को अपनी सास के चरित्र पर शक था जिससे वह शर्मिंदा था, जिसके बाद  उसने यह कदम उठाया.