इस शख्स ने 1100 बार दी थी दिल्ली हाईकोर्ट और स्कूल को बम धमकी, अब हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी मिली है. जैसा कि आप सभी जानते हैं दिल्ली में कई बार स्कूल, कोर्ट, संसद में बम की धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं, जिससे लोगों में काफी दहशत आ जाती है.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी मिली है. जैसा कि आप सभी जानते हैं दिल्ली में कई बार स्कूल, कोर्ट, संसद में बम की धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं, जिससे लोगों में काफी दहशत आ जाती है. हालांकि, ये सभी धमकियां फेक ही निकलती हैं, लेकिन पुलिस काफी समय से इस तरह के ईमेल्स भेजेने वाले को पकड़ने की कोशिश कर रही थी.
अब दिल्ली पुलिस ने पिछले कई महीनों से बम की झूठी धमकियां देकर लोगों में दहशत फैलाने वाले शख्स को आखिरकार पकड़ लिया गया है. आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है. इसका नाम श्रीनिवास लुईस है. यह कर्नाटक का रहने वाला है. यह अपनी मां के साथ किराए के घर में रहता था.
श्रीनिवास ने कितनी फर्जी बम धमकियां भेजी थीं?
श्रीनिवास ने पिछले कुछ महीनों में 1100 से ज्यादा फर्जी बम कॉल किए और ईमेल भेजे. इस व्यक्ति ने दिल्ली हाईकोर्ट, स्कूलों, अस्पतालों और कई अहम जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी है. जब भी यह व्यक्ति झूठी धमकी भेजता था, तो उसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी संख्या में जांच करनी पड़ती थी. इससे आम लोगों में डर का माहौल बन जाता था। सिर्फ यही नहीं, इससे प्रशासन का बहुत सारा समय तथा संसाधन बर्बाद होता था.
कैसे पकड़ा गया?
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तुरंत केस दर्ज किया और गहन जांच शुरू की. कई तकनीकी सबूतों और सुरागों को कनेक्ट करते हुए पुलिस की एक टीम कर्नाटक पहुंची. वहां, से श्रीनिवास लुईस को हिरासत में लिया गया, अब उसे दिल्ली लाया जा रहा है। दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस उसकी रिमांड लेकर विस्तार से पूछताछ करेगी.
पुलिस इस व्यक्ति से पूछताछ कर यह जानना चाहती है कि इतनी बड़ी संख्या में फर्जी बम धमकियां देने के पीछे उसकी असली मंशा क्या थी. इसके अलावा यह भी जांच की जाएगी कि क्या आरोपी ने दिल्ली के अलावा दूसरे शहरों में भी ऐसी धमकियां दी थीं या नहीं.
और पढ़ें
- 'शादी में हुआ खर्च दहेज नहीं होता...', कर्नाटक हाईकोर्ट ने ससुराल के तीन सदस्यों पर हुई कार्रवाई को किया रद्द
- 'शर्म नहीं आती... आतंकवादी', बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को गुस्से में कहा; वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
- 'हम VIP हैं लाइन में खड़े नहीं हो सकते', विधायकों ने मांगे आईपीएल के मुफ्त VIP पास; विधानसभा में हंगामा