menu-icon
India Daily

तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम, CCTV फुटेज देख खड़े होंगे रोंगटे; जानें अब कैसी है बच्ची की हालत

बेंगलुरु के नयंदाहल्ली इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जिसमें डेढ़ साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते इमारत की पहली मंजिल से गिर गई. यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है. 

antima
Edited By: Antima Pal
तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम, CCTV फुटेज देख खड़े होंगे रोंगटे; जानें अब कैसी है बच्ची की हालत
Courtesy: x

बेंगलुरु: बेंगलुरु के नयंदाहल्ली इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जिसमें डेढ़ साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते इमारत की पहली मंजिल से गिर गई. यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है. 

तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम

घटना 6 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे हुई. बच्ची घर के अंदर खेल रही थी. उस वक्त उसकी मां रसोई में दूध गरम करने गई हुई थीं. मुख्य दरवाजा ठीक से बंद नहीं था. बच्ची खेलते-खेलते दरवाजे से बाहर निकल गई और गलियारे में चली गई. वहां एक कुर्सी रखी हुई थी, जिस पर चढ़कर वह धातु की ग्रिल के पास पहुंच गई. संतुलन बिगड़ते ही वह नीचे सड़क पर गिर गई. पूरी घटना पास के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. 

फुटेज में दिखता है कि बच्ची ग्रिल से झांक रही थी, तभी अचानक गिर गई. आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया. परिवार के सदस्य और पड़ोसी दौड़े आए. बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई थी और खून बह रहा था. जब बच्ची की मां मौके पर पहुंचीं और अपनी बेटी की हालत देखी तो सदमे से चीख पड़ीं और सड़क पर ही बेहोश हो गईं. परिवार वाले और पड़ोसियों ने तुरंत बच्ची को बेसवनागुड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया. 

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह खतरे से बाहर आ रही है. सिर की चोट के अलावा अन्य चोटें भी हैं. चिकित्सा टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है. यह बच्ची दंपति की इकलौती बेटी है. पिता ने पुलिस को बताया कि बच्ची कुर्सी पर चढ़कर ग्रिल पकड़ रही थी, तभी फिसल गई. उन्होंने किसी को दोष नहीं दिया और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था. 

यह घटना बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़ा करती है. माता-पिता को छोटे बच्चों पर लगातार नजर रखनी चाहिए. दरवाजे, खिड़कियां और बालकनी हमेशा सुरक्षित रखें. कुर्सी या कोई भी चीज ग्रिल के पास न रखें, जिस पर बच्चा चढ़ सके. परिवार इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है. पूरा इलाका इस हादसे से स्तब्ध है. सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, डॉक्टर उम्मीद जता रहे हैं कि बच्ची जल्दी ठीक हो जाएगी.