Jharkhand Gang Rape Case: स्टेज प्रोग्राम के बहाने से युवती को बुलाकर किया गैंगरेप, फिर बनाया अश्लील वीडियो; 3 आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand Gang Rape Case: दुमका, झारखंड में एक स्टेज प्रोग्राम करने वाली युवती को कार्यक्रम का झांसा देकर बुलाया गया और तीन युवकों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया. आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो बनाया और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया है.
Jharkhand Gang Rape Case: झारखंड के दुमका जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है. यहां एक स्टेज प्रोग्राम करने वाली युवती को कार्यक्रम का झांसा देकर बुलाया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. घटना 28 सितंबर की है और अब पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह देवघर में किराए के घर में रहकर स्टेज प्रोग्राम करती है. 28 सितंबर को सौरभ कुमार नाम के युवक ने उसे फोन कर प्रोग्राम का झांसा दिया और बुलाया. इसके बाद सौरभ कुमार अपने दो साथियों राजन राज और पारस राज यादव के साथ कार नंबर जेएच-15 एएफ 4591 से पीड़िता के घर पहुंचा. युवती को कार में बैठाकर हंसडीहा इलाके में लाया गया.
लड़की को किया कमरे में बंद
रास्ते में जब युवती ने कार्यक्रम और डांस करने वाली अन्य लड़कियों के बारे में पूछा तो सौरभ ने बताया कि सामने वाले घर में चार लड़कियां मौजूद हैं लेकिन जब वह वहां पहुंची तो कोई भी लड़की मौजूद नहीं थी. इसके बाद युवकों ने उसे धोखे से एक कमरे में बंद कर दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.
Also Read
- Jharkhand BJP Working President: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को बनाया झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष
- Jharkhand Weather: दुमका में भारी बारिश बनी आफत! अचानक फिसलकर उफनते नाले में बह गई महिला, हुई मौत
- रांची से जौनपुर लाई जा रही थी हथिनी..., अचानक हो गई गायब और पहुंच गई बिहार, सच्चाई जान पुलिस के उड़े होश
लड़की का बनाया अश्लील वीडियो
युवकों ने न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने धमकी दी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया गया तो उसे जान से मार दिया जाएगा. इस धमकी से डरी युवती ने तुरंत शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर थाने में आवेदन दिया.
युवती के बयान के आधार दर्ज हुआ केस
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की. थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और तीनों आरोपी हिरासत में हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. शनिवार को उसे बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ले जाया जाएगा. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.