Ranchi Power Cut: आज रांची के इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
रांची में RDSS योजना के तहत गुरुवार को बिजली व्यवस्था से जुड़े काम होंगे. इसके चलते कई इलाकों में अलग-अलग समय पर आपूर्ति बंद रहेगी. कुछ क्षेत्रों में चार से छह घंटे तक बिजली कटौती होगी.
रांची के बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुरुवार का दिन परेशानी वाला हो सकता है. शहर के कई हिस्सों में बिजली विभाग की ओर से मरम्मत और सुधार कार्य कराया जाएगा. आरडीएसएस योजना के साथ अलग-अलग फीडर और सब स्टेशन पर जरूरी काम होंगे. इस दौरान कई इलाकों में तय समय तक बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी. प्रभावित क्षेत्रों में न्यू शाहदेव नगर, कटहल मोड़, ओरमांझी, टाटीसिलवे, कोकर, बरियातू और लालपुर समेत कई इलाके शामिल हैं.
RDSS कार्य से इन क्षेत्रों में कटौती
न्यू शाहदेव नगर, कटहल मोड़, चाला टोली और सिमलिया में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी. रांची पूर्वी डिविजन के ओरमांझी क्षेत्र में सुबह 10:30 से शाम तीन बजे तक काम होगा. इस दौरान हरचंदा, टोयोटा और बीएमडब्ल्यू एजेंसी, पंचरत्न और इरबा अस्पताल के आसपास आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है.
टाटीसिलवे फीडर में होगा मरम्मत काम
टाटीसिलवे सब स्टेशन के 11 केवी हेसल फीडर में वीसीबी की मरम्मत की जाएगी. सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक टाटी बस्ती, मिश्रा टोली, मासू हेसल, मिलन चौक, संजीवनी कॉलोनी और गेल इंडिया क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी. उलातू, बहाया, जमुआरी, मनकीधिपा, मंझला टोली और टाटी भागलपुर भी प्रभावित इलाकों में शामिल हैं.
Also Read
कोकर और लालपुर में भी बिजली रहेगी बंद
कोकर विद्युत प्रमंडल के तहत आरएमसीएच क्षेत्र में सुबह 10 से शाम चार बजे तक नंगे तारों को कवर केबल में बदलने समेत कई काम होंगे. इससे बड़गाई, न्यू मोरहाबादी, आरके मिशन, विश्वकर्मा कॉलोनी, आरएमसीएच और बरियातू प्रभावित होंगे. लालपुर अवर प्रमंडल में भी सुबह 10 से शाम चार बजे तक काम चलेगा. मौलाना आजाद कॉलोनी, कृष्णापुरी, राम मंदिर, अयोध्यापुरी और मकचूंद टोली में भी इसी अवधि में आपूर्ति बंद रहेगी.
बुधवार को छह से सात घंटे रही बिजली गुल
बुधवार को बहुबाजार और प्रगति पथ समेत आसपास के क्षेत्रों में छह से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. सिरम टोली के पास गेल इंडिया के काम के दौरान 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. इससे सरकारी बस डिपो सब स्टेशन से आपूर्ति बंद हुई. बाद में पॉलिटेक्निक सब स्टेशन की 33 केवी लाइन में खराबी आने से वैकल्पिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई. मरम्मत के बाद देर शाम आपूर्ति सामान्य हो सकी.