Jharkhand IPS Transfers: झारखंड में इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले, चाईबासा से रांची तक के अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
झारखंड सरकार ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला किया. राकेश रंजन रांची के नए सीनियर एसपी बनाए गए हैं जबकि अमित रेणु को चाईबासा का एसपी नियुक्त किया गया है. पारस राणा को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है. इसके अलावा देवघर, धनबाद, जमशेदपुर और अन्य जिलों में भी नई तैनातियां की गई हैं.
Jharkhand IPS Transfers: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं. इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं और नए अधिकारियों को तैनात किया गया है. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव राजधानी रांची और चाईबासा में हुआ है.
रांची के नए सीनियर एसपी के तौर पर राकेश रंजन की नियुक्ति की गई है. इससे पहले वे चाईबासा के एसपी थे. वहीं चाईबासा के नए एसपी के रूप में 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित रेणु को जिम्मेदारी दी गई है. अमित रेणु इससे पहले रांची में नक्सल अभियान के एसपी थे. इसके अलावा चाईबासा के एएसपी अभियान पारस राणा को अब रांची का सिटी एसपी बनाया गया है. उन्हें जैप-10, होटवार रांची की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है. सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में अन्य जिलों और शाखाओं में भी बदलाव किए गए हैं.
सरकार द्वारा जारी तबादला सूची
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची में चंदन कुमार सिन्हा को डीआईजी बनाया गया है.
- अरविंद कुमार सिंह को एसपी, विशेष शाखा रांची की जिम्मेदारी दी गई है.
- एहतेशाम वकारिब को सीआईडी, रांची का एसपी नियुक्त किया गया है.
- देवघर जिले में सौरभ को नया एसपी बनाया गया है.
- जमशेदपुर रेल का नया एसपी अजीत कुमार को बनाया गया है.
- रांची यातायात एसपी के पद पर राकेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- वहीं कैलाश करमाली को एसपी रेल धनबाद के रूप में तैनाती मिली है.
- दीपक कुमार पांडेय को एसपी, विशेष शाखा बनाया गया है.
- अनिमेष नैथानी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एसपी नियुक्त किया गया है.
कानून-व्यवस्था में मजबूती
इन तबादलों से धनबाद, पलामू और अन्य जिलों में भी कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है. सरकार का कहना है कि ये तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए हैं. अधिकारियों का मानना है कि नई नियुक्तियों से जिलों में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी. राजधानी रांची और नक्सल प्रभावित इलाकों में इस फेरबदल को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
और पढ़ें
- जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1 गिरफ्तार, 377 सिम कार्ड और मोबाइल फोन किए जब्त
- JSSC CGL Result: टूटी हजारों उम्मीदवारों की उम्मीद! सीजीएल रिजल्ट पर आया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- भारी बारिश के बीच गली में जा रही थी महिला, अचानक गिरी दीवार, वीडियो में देखें फिर कैसे मिला 'दूसरा जीवन'