झारखंड: मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सर्विसेज बुरी तरह प्रभावित
Goods Train Derails: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. हादसे में किसी हताहत की खबर नहीं है.
Goods Train Derails: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. यहां पर एक मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड पर रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. इस मामले को लेकर अधिकारियों ने पुष्टि कर बताया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने बताया कि चांडिल से अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल सेवाएं रोक दी गई हैं. बताया जा रहा है कि दो मालगाड़ियां पटरी से उतर गई.
Also Read
- 'कल सीधे पुलिस स्टेशन आकर गिरफ्तारी दूंगा', बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश को लेकर दर्ज FIR पर बोले बीजेपी नेता निशिकांत दुबे
- Koderma Bee Attack: जंगल में रील बना रहे थे चार लोग, एक गलती और हलक में फंसी चारों की जान, जानें फिर क्या हुआ?
- सावधान! झारखंड में तेज हवा, गरज के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD ने इन इलाकों में जारी किया येलो अलर्ट; पढ़ें पूरा वेदर अपडेट
कई ट्रेनें की गई रद्द:
इस एक्सीडेंट के चलते कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है, या फिर उनका रास्ता बदल दिया गया है. रद्द की गई ट्रेनों में 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस और 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस शामिल हैं. अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.