हवस मिटाने के बाद चाकू से वार, प्राइवेट पार्ट में लगाई आग बनाए न्यूड वीडियो, लिव इन पार्टनर ने 3 दिनों तक की हैवानियत
हरियाणा के गुरुग्राम में कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रा के साथ उसके रिलेशनशिप पार्टनर ने कुछ ऐसा किया कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए.
हरियाणा के गुरुग्राम में लिव-इन रिलेशनशिप में एक दिल दहला देने वाली घटना का पता चला है. 19 साल के लड़के ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ कुछ ऐसा किया कि सुनने वाले भी दंग रह गए. आरोपी ने झगड़े के दौरान लड़की को बुरी तरह पीटा और उसके निजी अंगों पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है. अभी उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच आगे की जा रही है.
कैसे हुई रिश्ते की शुरुआत?
पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी. वहीं आरोपी दिल्ली का मूल निवासी है. दोनों की दोस्ती पिछले साल सितंबर में एक सोशल मीडिया ऐप के जरिए हुई थी. लेकिन देखते ही देखते कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला लिया. हालांकि शादी से पहले दोनों ने आपसी सहमति से सेक्टर-69 के एक पेइंग गेस्ट में लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया. साथ रहते हुए करीब डेढ़-दो महीने ही हुए थे. जिसके बाद लड़के ने लड़की के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी.
पुलिस को पीड़िता ने बताई आपबीती
पीड़िता अक्सर शादी के लिए कहती रहती थी, जिसकी वजह से दोनों में कहासुनी होता रहता था. वहीं आरोपी को पीड़िता के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर दोनों में झगड़े भी होते रहते थे. हद तो तब पार हो गई जब 16 फरवरी की रात आरोपी ने लड़की को पहले बेरहमी से पिटाई और फिर उसके प्राइवेट पार्ट्स में आग लगा दी. पीड़िता द्वारा दर्ज करवाए गए बयान के मुताबिक आरोपी ने स्टील की बोतल से पहले उसके सिर पर मारा और फिर दीवार और फर्नीचर से टकराया. इतना पर भी जब मन नहीं माना तो मटका को सिर पर फोड़ दिया. इसके बाद लड़की धमकी देते हुए उसपर चाकू से कई वार किए.
क्रूरता की हदें तब पार हो गई जब आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. इतना ही नहीं साइको लड़के ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया. जब लड़का पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार उसी समय लड़की की मां का कॉल आया. मां ने बेटी की चीखें सुनकर तुरंत पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की का रेस्क्यू किया. वहीं लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटनास्थल से सबूत भी बरामद कर लिए गए हैं. इस घटना से लोगों में डर का माहौल है.
और पढ़ें
- दिल्ली के सरिता विहार में बेड के बॉक्स में मिली मां-बेटी की लाश, गला घोंटकर हत्या की आशंका; फरार आरोपी की हो रही तलाश
- राजगीर में बड़ा सड़क हादसा, 50 बच्चों से खचाखच भरी हुई थी बस; चलते-चलते बन गई आग का गोला
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को किया रद्द, भारत को दी बड़ी राहत! अब लगेगा सिर्फ 15% टैरिफ, व्यापार समझौते पर जारी रहेगी बातचीत