नूंह में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, 13 आरोपी गिरफ्तार
Firing on police in Nuh: नूंह में पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया है. पुलिस छापामारी करने गई थी. इसी दौरान टीम पर हमला हुआ है.
Firing on police in Nuh: नूंह के इदाना गांव में वाहन चोरी और ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर राइफल व देशी कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी.
वहीं पुलिस ने भी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर बितर किया. हमले में तीन पुलसकर्मी घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए सीएचसी पुनहाना में भर्ती कराया गया है.
13 आरोपी गिरफ्तार
हमले की घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. साथ ही पुनहाना के बिछोर थाने में तकरीबन 50-60 ज्ञात व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किय गया है. गांव में तनाव का माहौल है, इसके मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.
Also Read