ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए लांसनायक दिनेश कुमार के परिवार को 4 करोड़ की आर्थिक मदद, पैतृक गांव में CM ने किया ऐलान
Lance Naik Dinesh Kumar: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने शहीद लांस नायक दिनेश कुमार की याद में एक पार्क बनाने और उनके गांव का नाम बदलकर 'दिनेशपुर' रखने की घोषणा की है.
Lance Naik Dinesh Kumar: मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि दिनेश कुमार के पिता द्वारा दान की गई भूमि पर एक पार्क बनाया जाएगा, जिसका नाम 'ऑपरेशन सिंदूर दिनेश कुमार पार्क' होगा. यह पार्क शहीद की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का प्रतीक होगा.
सैनी ने यह भी प्रस्तावित किया कि शहीद के गांव का नाम बदलकर 'दिनेशपुर' रखा जाए, ताकि उनकी वीरता और बलिदान की याद हमेशा बनी रहे.
शहीद दिनेश कुमार की वीरगाथा
लांस नायक दिनेश कुमार 5 फील्ड रेजिमेंट के जवान थे, जो 7 मई 2025 को पाकिस्तान की ओर से हुई संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान शहीद हो गए. उनकी शहादत के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की.
Also Read
- Pakistani Spy Noman Ilahi: पाकिस्तान को भेज रहा था भारत की सेना से जुड़ी सीक्रेट जानकारियां, हरियाणा में धरा गया जासूस
- 'तेरा बेटा जिन्न का बच्चा है', तांत्रिक के बहकावे में महिला ने अपने 2 साल के बेटे को नहर में फेंका
- घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया रिटायर्ड आर्मी कैप्टन, परिवार ने सरपंच पर लगाया वोट की रंजिश का आरोप; क्या है सच्चाई?
सेना और सरकार की श्रद्धांजलि
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और व्हाइट नाइट कोर ने दिनेश कुमार की शहादत को सलाम किया. सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हम लांस नायक दिनेश कुमार की सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं.'
हरियाणा सरकार द्वारा शहीद दिनेश कुमार के सम्मान में उठाए गए कदम उनकी वीरता और बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि हैं. इन पहलों से न केवल शहीद के परिवार को संबल मिलेगा, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना भी प्रबल होगी.