हरियाणा के अंबाला में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या
हरियाणा मे अंबाला के नारायणगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
अंबाला: 25 जनवरी (भाषा) हरियाणा मे अंबाला के नारायणगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि शुक्रवार शाम जब बसपा नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा अपने दोस्तों- पुनीत और गुगल के साथ अपनी कार में थे तब उनपर हमला हुआ था. इस हमले में पुनीत को भी गोली लगी.
पुलिस के अनुसार हमले के बाद हरबिलास और पुनीत को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर ले जाया गया जहां हरबिलास ने देर रात दम तोड़ लिया. पुनीत की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
नहीं हो पाई हमलावरों की पहचान:
पुलिस ने कहा कि हमलावरों की अबतक पहचान नहीं हो पायी है. नारायणगढ़ थाने के प्रभारी ललित कुमार जांच शुरू के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. अंबाला के पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया ने बताया कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया है.
Also Read
- बिजली का करंट लगने से हुई थी लाइनमैन की मौत, गुरुग्राम पुलिस प्रमुख और डिस्कॉम को NHRC का नोटिस
- युवाओं को पांच साल में दो लाख सरकारी नौकरियां देंगे, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया बड़ा ऐलान
- बिना हेलमेट फॉर्च्यूनर चलाने पर चालान, जानें कहां की ट्रैफिक पुलिस ने किया ये अनोखा कारनामा, अब दे रही है ये सफाई
अंबाला के बसपा नेताओं ने मांग की है कि पुलिस को आरोपियों को यथाशीघ्र पकड़ने के लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए. हरबिलास ने नारायणगढ़ से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाये थे.
(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)