IPL 2026 US Israel Iran War

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के कर्मचारियों के बीच खूनी दंगल, जमकर चले डस्टबीन, बेल्ट, लात-घूंसे...वीडियो ने काटा गदर

Violent Scuffle Between Vande Bharat Train Staff: यह वीडियो राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का है जिसमें कथित तौर पर वंदे भारत ट्रेन के कर्मचारी आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं.

X
Sagar Bhardwaj

Violent Scuffle Between Vande Bharat Train Staff: दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल पर गदर काट रहा है. यह वीडियो राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का है जिसमें कथित तौर पर वंदे भारत ट्रेन के कर्मचारी आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं.

यह कोई आम लड़ाई नहीं थी, इस लड़ाई में लात, घूंसे, बेल्ट, डस्टबीन सब चला, जिसके हाथ जो लगा उसने उसी से सुताई शुरू कर दी. लड़ाई इतनी भयंकर थी कि रेलवे स्टेशन पर खड़े लोगों में से किसी की भी इस लड़ाई को शांत करने या बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई. 19 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्यों हुआ बवाल

वीडियों में 6 से 7 लोग आपस में एक दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये सभी लोग वंदे भारत ट्रेन के कर्मचारी थे. इन लोगों के बीच किस बात  को लेकर झगड़ा हुआ, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संलिप्त कर्मचारियों से इस पर जवाब मांगा है.