Asian Games 2026 BRICS 2026

20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है.

ANI X
Shilpa Srivastava

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है. बता दें कि सोनम वांगचुक 28 जून से NEET परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के खिलाफ भूख हड़ताल पर थे. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी.

लगातार भूख हड़ताल के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया. शुक्रवार रात उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उनके शरीर का करीब 20 प्रतिशत वजन कम हो चुका है. मांसपेशियां भी कमजोर पड़ गई हैं, लेकिन उनका हौसला और मानसिक स्थिति अभी भी मजबूत है.

वांगचुक की अपील:

वीडियो संदेश में वांगचुक ने देशवासियों से 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर प्याज की कीमतों पर सरकार जवाबदेह बनाई जा सकती है, तो छात्रों के भविष्य और NEET जैसी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों पर भी जवाबदेही तय होनी चाहिए.उन्होंने दावा किया कि NEET विवाद के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली है. इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए.