दिल्ली में फिर 20 स्कूलों को मिली बम की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वाड

राष्ट्रीय राजधानी के 20 से ज़्यादा स्कूलों को शुक्रवार को बम की धमकियां मिलीं. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने पुष्टि की है कि इनमें रोहिणी सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को अपने परिसर में विस्फोटक होने की चेतावनी वाले धमकी भरे ईमेल मिले हैं.

Social Media
Princy Sharma

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में शुक्रवार को 20 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया. दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दो स्कूल अभिनव पब्लिक स्कूल (रोहिणी सेक्टर 3) और रिचमंड ग्लोबल स्कूल (पश्चिम विहार) को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसमें कहा गया था कि उनके कैंपस में विस्फोटक सामग्री रखी गई है.

जैसे ही यह सूचना मिली, दिल्ली पुलिस, बॉम स्क्वाड और फायर विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और स्कूलों को तुरंत खाली करवा लिया गया. इसके बाद, तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि विस्फोटक सामग्री को खोजा जा सके और खतरे को समाप्त किया जा सके.