रोहिणी: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक कारोबारी के घर पर हड़कंप मच गया. खुद को सीबीआई अफसर बताने वाले 8 से 10 लोगों ने अचानक रेड मारने की कोशिश की. उन्होंने घर में जबरन घुसने का प्रयास किया, लेकिन अंदर मौजूद महिला की समझदारी से पूरा खेल बिगड़ गया. महिला ने गेट खोलने से साफ मना कर दिया और कहा, “पहले अपनी आईडी और रेड का आधिकारिक कागज दिखाइए.”
परिवार के अनुसार, यह पूरा ग्रुप करीब डेढ़ घंटे तक दरवाजे पर खड़ा रहा. वे लगातार अंदर आने का दबाव बना रहे थे. महिला अपने फैसले पर अड़ी रहीं और अंदर की कुंडी नहीं खोली. इसी दौरान आसपास के पड़ोसी भी मौके पर जमा हो गए. जब पड़ोसियों ने भी उनसे सर्च वारंट और ऑथराइजेशन लेटर दिखाने को कहा, तो मामला पूरी तरह संदिग्ध लगने लगा.
A fake CBI raid in ‘Special 26’ style was foiled in Delhi’s Rohini after a businessman’s wife refused to open the gate for 8-10 people claiming to be CBI officers. The suspects allegedly tried to enter without proper authorisation or identification. The incident was captured on… pic.twitter.com/EvzXh5l21I
— IANS (@ians_india) August 19, 2026Also Read
घर पहुंचे लोगों ने सीबीआई के लोगो वाले कपड़े पहन रखे थे और गले में फर्जी पहचान पत्र लटकाए हुए थे. दबाव बनाने के लिए उन्होंने कारोबारी के पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक नोटिस भेजा. इस नोटिस पर सीबीआई डायरेक्टर के नाम और कथित हस्ताक्षर भी थे. कुछ देर बाद उन्होंने मैसेज डिलीट कर दिया, लेकिन परिवार ने तुरंत स्क्रीनशॉट ले लिया था. जब हार्ड कॉपी मांगने पर वे बोले कि कागज गाड़ी में है, तो सभी लोग गाड़ी में बैठकर चुपचाप भाग निकले.
परिवार ने 112 पर पुलिस को सूचना दी. पूरी घटना घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. परिवार ने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है. दिल्ली पुलिस परिवार की शिकायत की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप नोटिस और अन्य सबूतों की जांच चल रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि यह ग्रुप कौन था और उसका असली मकसद क्या था. अभी तक एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है.