T20 World Cup 2026

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के एक साल का पूरा हिसाब, जानें क्या वादे किए पूरे, कौन से रहे अधूरे?

रेखा गुप्ता सरकार के पहले साल में आयुष्मान योजना, अटल कैंटीन और आरोग्य मंदिर जैसी योजनाएं लागू की गई हैं. मुफ्त गैस सिलेंडर 2,500 रुपये की मासिक सब्सिडी और पेंशन में बढ़ोतरी जैसे वादे अभी भी अधूरे हैं. यमुना की सफाई और प्रदूषण को कंट्रोल करने का काम जारी है.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी BJP सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है. मुख्यमंत्री का पद संभालते ही रेखा गुप्ता ने पहली कैबिनेट मीटिंग से ही अपने चुनावी मैनिफेस्टो में किए गए वादों को लागू करना शुरू कर दिया था. अब सरकार के एक साल पूरे होने पर उनके काम की जांच हो रही है.

जहां रेखा गुप्ता सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में अपने कुछ चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं. वहीं कई बड़ी घोषणाएं अभी भी जमीनी हकीकत का इंतजार कर रही हैं.  अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में फ्री बिजली और पानी देने की शुरुआत की थी, जिसे BJP ने सत्ता बदलने के बाद भी बनाए रखा.

BJP ने कौन से वादे किए पूरे और कौन से हैं अधूरे?

  • रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की जगह 1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का ऐलान किया. रेखा सरकार के पहले साल में ही 370 आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं, जिनमें मेडिकल कंसल्टेशन, इलाज और जरूरी डायग्नोस्टिक सुविधाएं दी जा रही हैं.
  • सीएम रेखा ने दिल्ली में अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्कीम को लागू करने की मंजूरी दे दी. सरकार ने दिल्ली में इस स्कीम के तहत 5 लाख रुपये और दिए हैं.
  • केंद्र सरकार की आयुष्मान वय वंदना योजना, जो 70 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर सिटिजन्स को मुफ्त इलाज देती है.  BJP सरकार के सत्ता में आने के बाद दिल्ली में लागू की गई थी. इस स्कीम में ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज साथ ही मुफ्त आउटपेशेंट और डायग्नोस्टिक सर्विस मिलती हैं.
  • रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में गरीबों को पौष्टिक खाना देने के लिए अटल कैंटीन शुरू कीं. अब तक पूरी दिल्ली में लगभग 71 अटल कैंटीन खोली जा चुकी हैं. 
  • BJP सरकार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री मैटरनिटी प्रोटेक्शन स्कीम शुरू की है. सीएम रेखा ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं को ₹31.68 करोड़ दिए हैं.
  • BJP ने गरीब महिलाओं को साल में दो फ्री LPG सिलेंडर देने का वादा किया था. इसके अलावा, महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था. सीएम रेखा ने इस स्कीम को मंजूरी दे दी थी, लेकिन अब इसे होली से लागू करने की बात कही जा रही है.
  • दिल्ली में महिला समृद्धि योजना शुरू करने का भी वादा किया था. हालांकि, एक साल बाद भी यह स्कीम लागू नहीं हुई है. नतीजतन, महिलाएं अभी भी हर महीने 2500 रुपये का इंतजार कर रही हैं.
  • BJP ने बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने का भी वादा किया था. इसके अलावा, 70 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर सिटिजन्स, साथ ही विधवाओं, बेसहारा लोगों और दिव्यांगों की पेंशन ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,000 करने का वादा किया गया था. लेकिन, यह अभी तक लागू नहीं हुआ है.
  • रेखा सरकार ने ऐलान किया था कि सत्ता में आने के बाद गरीब परिवारों की लड़कियों को लाडली योजना के तहत पेंडिंग फंड जारी किए जाएंगे.  रेखा सरकार ने अब इस स्कीम को बदलकर "दिल्ली लखपति बिटिया योजना" कर दिया है. लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है.
  • दिल्ली में BJP ने यमुना को साफ करने का वादा किया था, यमुना की सफाई का काम जरूर शुरू हो गया है, लेकिन यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुई है.
  • दिल्ली को पॉल्यूशन-फ्री बनाने के लिए रेखा सरकार ने DEVI लॉन्च किया.  इसके बावजूद, दिल्ली की एयर पॉल्यूशन की समस्या का समाधान नहीं हुआ.