दिल्ली में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह मामला 4 अगस्त का है. गैंगरेप के आरोपी बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों की पहचान कुलदीप और संदीप के रूप में हुई है. दोनों पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गैंगरेप, अपहरण और मारपीट समेत कई शामिल हैं. यह घटना कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस में हुई.
पुलिस ने बताया कि लड़की यूपी के मैनपुरी में रहती है. पढ़ाई को लेकर उसकी मां ने उस डांट दिया था, जिसके बाद वो बिना बताए घर से निकल गई थी. वो अपने रिश्तेदार के पास जा रही थी, जो नोएडा सेक्टर-63 में रहते हैं. इसी बीच भारी बारिश और अंधेरे के चक्कर में वो गलत जगह उतर गई. फिर उसे एहसास हुआ कि वो गलत जगह उतर गई है. उसने एक स्लीपर बस को रोका. यह बस मरम्मत के बाद लौट रही थी. वह उस बस में चढ़ गई. इस समय बस खाली थी.
Delhi | An incident involving the gang-rape of a 16-year-old schoolgirl on a sleeper bus has come to light. The police have arrested the driver and conductor accused of the gang-rape. The gang-rape of the 16-year-old student took place on a sleeper bus in the Kashmere Gate area.…
— ANI (@ANI) August 31, 2026Also Read
पुलिस ने बताया कि लड़की नोएडा सेक्टर-63 की तरफ जा रही थी, तभी उसने इस बस को रोका और उसमें बैठ गई. बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. इसके बाद दोनों ने ही उसके साथ गैंगरेप किया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी. इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार हो गए.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है. बस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बस के रूट से जुड़े CCTV फुटेज भी जुटाए हैं. अधिकारियों के अनुसार, बस में स्लीपर सीटों पर पर्दे लगे हुए थे और जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण फोरेंसिक सबूत भी मिले हैं. बाल कल्याण समिति की मदद से लड़की को उसके माता-पिता के पास पहुंचा दिया गया है, जबकि दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं.