साउथ दिल्ली के नेचर बाजार में लगी भीषण आग, पल भर में 50 दुकानें जलकर हुई खाक; व्यापारियों को बड़ा झटका

दक्षिण दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं. दमकल की 10 गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

@ANI x account
Km Jaya

नई दिल्ली: रविवार सुबह दक्षिण दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लग गई. इस घटना में लगभग 50 दुकानें नष्ट हो गईं, और आग बुझाने के लिए बड़े पैमाने पर अग्निशमन अभियान चलाया गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा यानी DFS के एक अधिकारी ने बताया कि आग नेचर बाजार में लगी.

जो लाडो सराय इलाके में अंधेरिया मोड़ के पास स्थित है और जहां हस्तशिल्प तथा अन्य विभिन्न सामान बेचने वाली कई अस्थायी और अर्ध-स्थायी दुकानें हैं. अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार की दुकानों में आग लग गई. तुरंत दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. अग्निशमन अधिकारी मानसिंह कुमार शेखावत ने बताया, 'हमें सुबह लगभग 7:30 बजे आग लगने की सूचना मिली. 

अग्निशमन अधिकारी ने आगे क्या बताया?

आग की गंभीरता को देखते हुए, हमने इसकी श्रेणी को बढ़ा दिया. लगभग 10 दमकल की गाड़ियां तैनात की गईं; कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई है.  कोई हताहत नहीं हुआ है. किसी को कोई चोट नहीं लगी है. यहां 50 से 60 दुकानें हैं जहां टेंट से जुड़ा काम होता था और आग इन्हीं दुकानों के ज़रिए फैलती रही.

कैसे लगी आग?

अधिकारी के अनुसार इस घटना में लगभग 50 दुकानें नष्ट हो गईं, जिससे सामान और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा. अग्निशमन कर्मी आग को पूरी तरह बुझाने और इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने में जुटे रहे. अग्निशमन कर्मियों ने आग को और फैलने से रोकने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया. आखिर आग किस वजह से लगी इसका सही पता नहीं चल पाया है, जिसके लिए जांच जारी है.

कैसे पाया गया आग पर काबू?

इस बीच पुलिस अधिकारी भी भीड़ को नियंत्रित करने और आग बुझाने के कार्यों में सहायता करने के लिए मौके पर पहुंचे. दमकल विभाग के अनुसार इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. घटना के बाद बाजार परिसर से धुएं के गुबार उठते हुए देखे गए. आग तेजी से कई दुकानों में फैल गई.