नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. बता दें कि विशाखापत्तनम से इंडिगो की एक फ्लाइट आ रही थी, जिसमें अचानक इंजन फेलियर की सूचना मिली। इस सूचना के बाद ही यह कदम उठाया गया, सूत्रों के अनुसार, विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे इंजन फेल होने की आशंका बढ़ गई थी. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दमकल विभाग को सुबह 10:53 बजे एक कॉल आई. विभाग ने जानकारी दी है कि विमान लैंड कर चुका है.
दिल्ली पुलिस का कहना है, "इंडिगो की एक फ्लाइट विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रही थी, तभी उसमें इंजन फेल होने जैसी स्थिति सामने आई. विमान IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर गया." सुरक्षा के तौर पर, रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी सर्विसेज एक्टिव कर दी गई हैं. स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के तहत, रनवे के आसपास दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और आपातकालीन बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं.
An emergency landing made at IGI Airport in Delhi. Fire Department received a call at 10.53 am. Department says that the aircraft has landed: Delhi Fire Service
More details awaited.
— ANI (@ANI) March 28, 2026
इस इंडिगो विमान को लैंडिंग में प्रायोरिटी देने के लिए बाकी की फ्लाइट्स को डिले किया गया. एयरपोर्ट प्रशासन विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. फ्लाइट में सवाल यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है.
खबर अपडेट हो रही है...