दिल्ली ई-रिक्शा प्रैंक पर सरकार सतर्क, वायरल दावों पर ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने दिया जवाब
ई-रिक्शा चालकों के साथ दिल्ली में हो रहे खतरनाक प्रैंक को लेकर सरकार ने गंभीरता दिखाई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग मोबाइल ऐप से बीच सड़क पर चलते ई-रिक्शा को अचानक बंद कर रहे हैं.
नई दिल्ली: ई-रिक्शा चालकों के साथ दिल्ली में हो रहे खतरनाक प्रैंक को लेकर सरकार ने गंभीरता दिखाई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग मोबाइल ऐप से बीच सड़क पर चलते ई-रिक्शा को अचानक बंद कर रहे हैं. दिल्ली परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि सरकार इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस भी इस पर कार्रवाई कर सकती है क्योंकि यह गैरकानूनी है.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग BAT-BMS नाम के स्मार्टफोन ऐप का इस्तेमाल करके ब्लूटूथ कनेक्शन के ज़रिए चलती ई-रिक्शा को दूर से ही बंद कर रहे हैं. इससे सुरक्षा का खतरा भी बढ़ गया है. मंत्री ने कहा कि सरकार इस मुद्दे से वाकिफ है और इसे गंभीरता से ले रही है. नीचे देखिए प्रैंक का वीडियो-
Also Read
दिल्ली EV पॉलिसी 2026:
मंत्री ने नई दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 की भी जानकारी दी. सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आएं. इसके लिए आर्थिक मदद और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर दिया जाएगा. पंकज सिंह ने कहा कि अब इलेक्ट्रिक कारें सस्ती हो रही हैं. बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से और भी कीमतें कम होंगी. पुरानी गाड़ी स्क्रैप करके नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी.
चार्जिंग स्टेशन की तैयारी:
मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि चार्जिंग की कोई समस्या नहीं होगी. अगले 4 साल में दिल्ली में करीब 32,000 चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे. इससे इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले लोगों को कहीं भी दिक्कत नहीं होगी. साथ ही बताया है कि 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ होगी. इससे इलेक्ट्रिक वाहन और भी सस्ते हो जाएंगे.