11 साल बाद अप्रैल का सबसे ठंडा दिन! 28.2°C तक गिरा तापमान, बारिश ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड
भारत की राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. यहां पर कभी गर्मी तो कभी ठंड आंख मिचोली खेल रही है. इसी दौरान बुधवार को पिछले 11 सालों में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया.
नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. यहां पर कभी गर्मी तो कभी ठंड आंख मिचोली खेल रही है. इसी दौरान बुधवार को पिछले 11 सालों में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया.
कल दिन भर बादलों की चादर, तेज हवाओं और हल्की, छिटपुट बारिश के कारण दिल्ली में असामान्य रूप से ठंड रही, जिससे दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. हालांकि, कई दिनों से दिल्ली का AQI 'संतोषजनक' श्रेणी में रहा, जिस कारण शहर ने राहत की सांस ली.
11 साल बाद दर्ज किया गया अप्रैल का सबसे ठंडा दिन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कल दिल्ली में अप्रैल के महिने में 11 सालों का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है. इससे पहले अप्रैल महिने में अधिकतम तापमान इससे कम 23 अप्रैल, 2016 को दर्ज किया गया था. तब अप्रैल में यहां का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था.
बारिश ने तोड़ा तीन सालों का रिकॉर्ड
वहीं अप्रैल में बारिश ने भी तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बताते चलें कि सफदरजंग स्थित शहर के मुख्य मौसम केंद्र ने कल सुबर 8:30 बजे से आज सुबह 8:30 बजे तक यानी कि 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 4 अप्रैल 2023 के बाद से सबसे ज्यादा बारिश का दौर है. तब 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
बारिश का खतरा अभी टला नहीं है. भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश की प्रबल संभावना है. IMD के एक्सपर्ट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से ये ठंड और बारिश बढ़ी है. इसका असर अभी उत्तरी पंजाब और उससे सटे जम्मू और कश्मीर के ऊपर देखा जा सकता है. उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बादल की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है.
हालांकि उन्होंने आगे यह भी बताया कि गुरुवार को तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली बारिश से घिरा रह सकता है.
धीरे-धीरे लौटेगी गर्मी
गौरतलब है कि दिल्ली वासियों को ज्यादा दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी. जल्द ही गर्मी एक बार फिर से दस्तख देगी. मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जिसमें आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे गर्मी जैसी स्थिति में लौट आएगा.
और पढ़ें
- राजधानी में बारिश और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, पिछले तीन साल में सबसे ठंडा रहा अप्रैल; जानें कितना गिरा तापमान
- दिल्ली विधानसभा को गुरुद्वारा समझकर घुसा था आरोपी सरबजीत, कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
- दिल्ली-NCR को सुबह-सुबह काले बादलों ने घेरा, बुंदा-बांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम किया ठंडा; दो दिन बाद साफ होगा आसमान