दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली है. राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के कारण तापमान में राहत मिली है, लेकिन लोगों की परेशानी बढ़ गई है.
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली है. राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के कारण तापमान में राहत मिली है, लेकिन लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, अगले दो घंटे में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.
अगले दो घंटे इन इलाकों में बारिश की संभावना:
अगले कुछ घंटों के दौरान पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है. हालांकि, पूरे दिल्ली-NCR में बारिश एक जैसी नहीं होगी. कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या सिर्फ बादल छाए रह सकते हैं. बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज गरज की भी संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
Also Read
तेज हवा और बिजली के दौरान रहें सावधान:
बारिश के दौरान तेज हवा चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों को पेड़ों, कमजोर होर्डिंग और निर्माणाधीन इमारतों के पास खड़े होने से बचना चाहिए. दोपहिया वाहन चलाने वालों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. अगर जरूरी काम नहीं है तो तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान बाहर निकलने से बचना बेहतर होगा. जरूरी यात्रा करने वाले लोग घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक की स्थिति जरूर देख लें.