'किताब और तिरंगा लाना न भूलें...' प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने की लोगों से अपील

Cockroach Janta Party Protest: हाल ही में राजनीतिक व्यंग्य करने वाला ग्रुप 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है. CJP आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है.

X
Shilpa Srivastava

Cockroach Janta Party Protest: हाल ही में राजनीतिक व्यंग्य करने वाला ग्रुप 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है. CJP आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. ग्रुप के संस्थापक अभिजीत दिपके आज अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे. फिर सुबह 9 बजे प्रदर्शन शुरू होने से पहले पुलिस से अनुमति लेंगे. बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन NEET पेपर लीक, CBSE परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और OSM सिस्टम की समस्याओं को लेकर किया जा रहा है.

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके के भारत पहुंचने को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एयरपोर्ट पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दिल्ली भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई. डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट, बॉर्डर एंट्री पॉइंट्स और अन्य संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए. 

अभिजीत दीपके ने की अपील:

CJP पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भारत आते ही एक X पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने का इंतज़ार रहेगा. अपने साथ एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें. पुलिसकर्मियों के प्रति सहानुभूति और आभार जताने के लिए उन्हें फूल दें. हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है.

प्रदर्शन से पहले CJP का संदेश:

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रंका और वरुण दास ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके साथी कॉकरोचों को वो दिन आ गया है. आज सुबह हम जंतर-मंतर पर मिलेंगे. इस देश की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करेंगे. कोई भी हमारी आवाज को अनसुना नहीं करेगा. वह अपने लोकतंत्र और देश को वापस हासिल करेंगे.