Asian Games 2026 BRICS 2026

सरकार ने बातचीत के लिए किया संपर्क, CJP पार्टी का बड़ा दावा; प्रतिनिधिमंडल की जेपी नड्डा से मुलाकात की संभावना

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने उनके ‘चलो संसद’ मार्च के बीच बातचीत शुरू करने के लिए संपर्क किया है.

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने उनके ‘चलो संसद’ मार्च के बीच बातचीत शुरू करने के लिए संपर्क किया है. CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि उनकी तरफ से एक डेलिगेशन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेगा. इसमें प्रदर्शनकारियों की मांगों पर चर्चा होगी.

एक्स पर पोस्ट करते हुए सौरव दास ने लिखा, “अशुतोष रंका और मैं CJP की तरफ से जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं. सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था. हमारी मांगें साफ हैं. युवा बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं. हम जीतेंगे!” बता दें कि यह खबर तब आई जब जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठे हैं और संसद की तरफ मार्च रोकने के लिए दिल्ली के मध्य भाग में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.


‘संसद चलो’ मार्च:

हजारों प्रदर्शनकारी संसद मार्ग पर इकट्ठा हुए और संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. वे परीक्षा घोटालों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए भारी बल तैनात किया है.

सोनम वांगचुक की अपील: 

सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को एक हाथ से लिखा पत्र दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी सेहत अब बिल्कुल ठीक है. वे अस्पताल से अस्थायी रूप से छुट्टी लेकर ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने लिखा, “मैं आज बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. मेरे स्वास्थ्य के सभी पैरामीटर नॉर्मल हैं. इसलिए मुझे मार्च में शामिल होने की अनुमति दें.”