दिल्ली के सीमापुरी इलाके में ढही इमारत, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. दमकल और बचाव दल मौके पर राहत अभियान चला रहे हैं.

X
Sagar Bhardwaj

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई. हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान जारी है.

 मौके पर पहुंची दमकल टीमें

दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 3:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली. इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंचे. मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है.

 ट्रैफिक पुलिस ने की अपील

हादसे के बाद सीमापुरी गोलचक्कर, डीएलएफ भोपूरा और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने, वाहन पार्क न करने और भीड़ नहीं लगाने की अपील की है, ताकि एंबुलेंस और बचाव वाहनों को रास्ता मिल सके.

 एक महीने पहले भी हुआ था हादसा

यह घटना दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल हादसे के करीब एक महीने बाद हुई है. उस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे.