जंतर मंतर प्रदर्शन के कारण शनिवार को दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार देर रात एक बड़ा ऐलान किया है. जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के चलते शनिवार को भी दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद रहेंगे.
नई दिल्ली: DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार देर रात एक बड़ा ऐलान किया है. जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के चलते शनिवार को भी दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद रहेंगे. ये स्टेशन सुबह 7:30 बजे से बंद रहेंगे. आज शनिवार है और माना जा रहा है कि जंतर-मंतर पर आज ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो सकती है. ऐसे में एहतियात के तौर पर इन बंद किया गया है.
जो स्टेशन बंद रहेंगे उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालन और न्यू दिल्ली शामिल हैं. शुक्रवार को मंडी हाउस, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन के एंट्री गेट रात 9 बजे तक खोल दिए गए थे, लेकिन शनिवार को ये फिर बंद रहेंगे.
Also Read
लोगों को हो रही परेशानी:
शुक्रवार शाम को लोग घर लौटने के लिए काफी परेशान दिखे. कई लोग पैदल चलकर घर गए, जबकि ऑटो वाले मनमानी किराए वसूल रहे थे. DMRC अधिकारियों ने बताया कि इतने सारे स्टेशनों का इतने लंबे समय तक बंद रहना बहुत कम देखा जाता है. उन्होंने कहा कि यह घंटों के हिसाब से सबसे लंबे बंद में से एक हो सकता है. न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन को शुक्रवार को थोड़ी देर बाद बंद किया गया था, जबकि बाकी स्टेशन सुबह 7:30 बजे से ही बंद थे.
प्रदर्शन का असर:
जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग पहुंच रहे हैं. लोग NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं. इस वजह से मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. दिल्लीवासियों को सलाह दी जाती है कि वे शनिवार को यात्रा से पहले मेट्रो ऐप या वेबसाइट पर स्टेटस चेक कर लें. जरूरी हो तो वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें.