कुल्हाड़ी से मां पर किए कई वार, शव के पास बैठकर 4 घंटे तक गाता रहा गाना, पुलिस के आते ही खोया आपा और फिर...
छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना में, जीत राम यादव ने अपनी माँ की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे उसकी लाश पहचान में नहीं आ रही थी. इसके बाद वह लाश के पास बैठ गया, गाने गाता रहा और पास आने वाले हर व्यक्ति को धमकाता रहा.
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जिसे क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. एक 28 वर्षीय युवक, जीत राम यादव, ने अपनी 59 वर्षीय मां गुलाबी को कुल्हाड़ी से इतनी बेरहमी से काट डाला कि शव की पहचान करना मुश्किल हो गया. घटना के बाद आरोपी शव के पास बैठकर गीत गुनगुनाता रहा और रेत से खेलता रहा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये हैरान कर देने वाली घटना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत इस्लाम नगर मुहल्ले की है. वहीं, पड़ोसियों ने सबसे पहले जीत राम को अपनी मां के क्षत-विक्षत शव से कुछ मीटर की दूरी पर बैठे देखा. वह गुस्से में गीत गुनगुना रहा था और रेत से खेल रहा था.
जीत राम की मानसिक स्थिति अस्थिर- SP
Also Read
- कुल्हाड़ी से मां पर किए कई वार, शव के पास बैठकर 4 घंटे तक गाता रहा गाना, पुलिस के आते ही खोया आपा और फिर...
- Chhattisgarh Bear Viral Video: कांकेर में भालू ने दिखाई अलौकिक शिव भक्ति, मंदिर में बजाई घंटी, वीडियो हुआ वायरल
- कैश से नहीं मिलेगी शराब, करना होगा ऑनलाइन पेमेंट, किस बीजेपी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
इस दौरान डरे सहमे हुए पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. कुंकुरी पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो जीत राम ने कुल्हाड़ी उठाकर उन पर भी हमला करने की कोशिश की. जशपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशिमोहन सिंह ने बताया, “घटना का सटीक कारण अभी साफ नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती जांच-पड़ताल में लगता है कि जीत राम की मानसिक स्थिति अस्थिर है.”
मां पर बार-बार कुल्हाड़ी से वार उतारा मौत के घाट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीत राम ने सुबह करीब 5 बजे अपनी मां गुलाबी पर कुल्हाड़ी से बार-बार वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद वह शव के पास बैठ गया और जो कोई भी पास आने की कोशिश करता, उसे कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाता. आसपास के लोग दहशत में थे और कोई भी हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया.
आरोपी को काबू करने पुलिस को लगी 4 घंटे की मशक्कत
घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग घर के बाहर जमा हो गए. पुलिस को जीत राम को काबू करने में करीब चार घंटे लगे, क्योंकि वह आक्रामक होकर हथियार लहरा रहा था. एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि लंबी बातचीत और रणनीतिक योजना के बाद पुलिस ने आखिर में उसे हिरासत में लिया.