बाल मुंडवाए, पेशाब पिलाया... छत्तीसगढ़ में महिला के साथ क्रूरता की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक मामला सामने आ रहा है जिसमें एक 35 वर्षीय महिला के साथ उसके पति ने कथित रूप से मारपीट की.  इतना ही नहीं पति ने पत्नी को अपना पेशाब पीने पर भी मजबूर किया.

AI (Grok)
Meenu Singh

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. एक महिला के साथ कथित रूप से की गई अमानवीय हरकतों का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. घटना ने घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

यह मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के पांडोपारा गांव का है. पुलिस के अनुसार, 14 जून को एक 35 वर्षीय महिला के साथ उसके पति ने कथित रूप से मारपीट की.  इतना ही नहीं पति ने पत्नी को अपना पेशाब पीने पर मजबूर कर दिया है. इतना ही नहीं आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी पति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

बाल मुंडवाया, किया पेशाब पीने पर मजबूर...

आज के समय में अमानवीयता की सीमा पार होती जा रही है जिसका सीधा उदाहरण कोरिया जिले के पटना पुलिस थाने का यह मामला है. जहां एक पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी के साथ जानवरों से भी बत्तर व्यवहार किया. 


जांच में पता चला कि पहले तो पति ने गुस्से अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. जब इससे भी उसका जी नहीं भरा तो उसने उसे अपना यूरीन पीने पर मजबूर कर दिया. शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू की गई थी, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई. इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी कार्यवाही

शुरुआती शिकायत में पीड़िता ने पूरी घटना का उल्लेख नहीं किया था. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को मामले के कई नए पहलुओं की जानकारी मिली. अधिकारियों ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर केस में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं और विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

15 साल पहले हुई शादी

जानकारी के मुताबिक महिला और आरोपी की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी. दोनों के चार बच्चे हैं. महिला का कहना है कि पति को लंबे समय से उस पर संदेह था, जिसके कारण दोनों के संबंधों में तनाव बना हुआ था. पिछले कुछ समय से दोनों अलग अलग रह रहे थे.

कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिलाओं के प्रति क्रूरता, चोट पहुंचाने, धमकी देने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी.