IMD Weather IPL 2026

रायपुर-बिलासपुर रेल मार्ग पर लगाया जा रहा ऑटोमेटिक सिग्नलिंग, आज रद्द रहेंगी कई ट्रेनें; यहां देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ को और भी बेहतर रेलवे सेवा देने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं. हालांकि चल रहे इन कामों के कारण ट्रेनों के परिचालन में समस्या आ रही है. आज कुछ ट्रेन कैंसल कर दी गई है. जिसके बारे में आप यहां चेक कर सकते हैं.

Pinterest
Shanu Sharma

छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवा को और भी ज्यादा हाई टेक करने का काम किया जा रहा है. इसी क्रम में इंडियन रेलवे द्वारा रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का काम किया जा रहा है. इस आधुनिक तकनीकी उन्नयन के कारण 5 अप्रैल 2026 को बिलासपुर और रायपुर के बीच चलने वाली कई यात्री ट्रेनें प्रभावित रहने वाली हैं. 

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कार्य भविष्य में ट्रेन परिचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और कुशल बनाएगा. हालांकि अभी के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जनता की परेशानी ज्यादा ना बढ़े इसके लिए पूरी जानकारी दे दी गई है. अगर आप भी छत्तीसगढ़ में है और यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां पूरा डिटेल्स चेकर सकते हैं. 

आज कैंसल रहेंगी ये ट्रेन

रेलव ट्रैक पर चल रहे काम के कारण आज यानी 5 अप्रैल को कई ट्रेने कैंसल रहने वाली है. जिसमें ट्रेन संख्या 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर),  ट्रेन संख्या 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर),  ट्रेन संख्या (68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर) और  ट्रेन संख्या 68734  (बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर) शामिल है.

इसके अलावा, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861) 5 अप्रैल को गोंदिया से बिलासपुर तक नहीं चलेगी. यह ट्रेन केवल बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी. वहीं, वापसी वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी. इसके कारण लोकल यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

शुरु किए गए नए ट्रेन

भीषण गर्मी और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया (रांची) से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.  ट्रेन संख्या 08609 हटिया-एलटीटी स्पेशल, 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक हर सोमवार को चलेगी. वहीं 08610 एलटीटी-हटिया स्पेशल, 22 अप्रैल से 17 जून 2026 तक हर बुधवार को चलेगी. यह ट्रेन बिलासपुर (रात 1:15 बजे), रायपुर (रात 2:55 बजे), दुर्ग और गोंदिया होते हुए मुंबई पहुंचेगी.

उत्तर रेलवे में परिचालन संबंधी बदलाव के कारण दुर्ग से ऊधमपुर जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में मई के अंत तक संशोधन किया गया है. दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस 26 मई तक यह ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। वापसी में भी यह जालंधर कैंट से ही चलेगी. दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस 27 मई तक यह ट्रेन केवल अंबाला कैंट स्टेशन तक ही जाएगी. ऊधमपुर और अंबाला के बीच इसका परिचालन स्थगित रहेगा.