अफेयर के शक में प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, 12 पसली चकनाचूर, दिल-फेफड़े के हुए टुकड़े; 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर से अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें 8 दिन पहले एक प्रेमी ने प्रेमिका के अवैध संबंध के शकर में उसकी हत्या कर दी थी. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Grok AI
Shanu Sharma

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से कुचलकर जघन्य हत्या कर दी. आरोपी ने महिला के निजी अंग में प्लास्टिक की बोतल भी डाल दी. इस क्रूर घटना के 8 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया. देर रात आरोपी के साथ घटनास्थल पर क्राइम सीन री-क्रिएशन भी कराया गया.

कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया के पास रिंग रोड किनारे स्थित झोपड़ी वाली मटन की दुकान के पास 3 अप्रैल को सुबह महिला का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था. महिला की पहचान गंगापुर निवासी के रूप में हुई. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मिथुन उर्फ पंडा ने पहले महिला के साथ रेप किया और फिर पत्थरों से उसके सिर और छाती पर लगातार वार कर हत्या कर दी.

अवैध संबंध के शक से शुरू हुआ विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी मिथुन ने बताया कि उसका महिला के साथ पिछले 6 साल से प्रेम संबंध था. दोनों साथ रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे. आरोपी को शक था कि महिला का किसी अन्य युवक से अवैध संबंध है. इसी शक को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के शरीर पर बेहद क्रूरता के निशान मिले. उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं, फेफड़े और दिल को गंभीर चोट पहुंची थी. सिर की तीन हड्डियां टूट गई थीं और गले पर भी दबाव के निशान थे.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि महिला के निजी अंग में प्लास्टिक की बोतल डाली गई थी, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन से नागपुर होता हुआ चिरमिरी पहुंच गया, जहां वह अपने रिश्तेदार के यहां रुका और ईंट भट्ठे में मजदूरी करने लगा. चिरमिरी अस्पताल परिसर में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए उसे पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल लिया. आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही महिला के परिजन कोतवाली थाने पहुंचे. उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है.