T20 World Cup 2026

गोपालगंज में दिखा शोले जैसा फिल्मी सीन, वीडियो में देखें कैसे प्रेमी की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

बिहार के गोपालगंज जिले में एक महिला अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. महिला के लापता होने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी पवन चौहान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

@priyarana3101 x account
Km Jaya

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के एक गांव में शुक्रवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला अपने प्रेमी की रिहाई की मांग करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई. स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए गए उसके प्रेमी को लोकेशन पर लाने के बाद महिला आखिरकार नीचे उतरी. गोपालगंज जिले के बनकटा जागीरदारी गांव में हुई अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है.

महिला और उसका प्रेमी जिसका नाम पवन चौहान है, दोनों गोपालगंज जिले के बनकटा माल गांव के रहने वाले हैं. गुरुवार को जब महिला अचानक गायब हो गई, तो उसके परिवार को पता न चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत पवन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, उस पर महिला को किडनैप करने का शक था. 

हालांकि जब महिला को अपने प्रेमी के हिरासत में लिए जाने के बारे में पता चला, तो वह शुक्रवार को गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई.

देखें वीडियो

पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

गोपालगंज पुलिस ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि महिला ने मोबाइल टावर से गिरकर अपनी जान देने की कोशिश की थी. हालांकि, पुलिस आखिरकार उसे इतना बड़ा कदम उठाने से रोक पाई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो देख यूजर्स ने क्या दी प्रतिक्रिया?

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया.एक यूजर ने लिखा, 'यार क्या नहीं करवाता.' दूसरे ने लिखा, 'बधाई हो दोस्त, तुम्हें वो प्यार मिल गया है जिसका लोग सपना देखते हैं.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'बिहारी लोगों, जब बात प्यार/वफादारी की आती है.' चौथे ने लिखा, 'प्यार और जंग में सब जायज है, असली लड़ाई तो अब शुरू हुई है.' पांचवें यूजर ने लिखा, 'अच्छा दोस्त, अब दोनों खुशी-खुशी सलाखों के पीछे रहेंगे.' छठे यूजर ने लिखा, ' अब दोनों एक साथ जेल जाएंगे.' एक और यूजर ने इसे 'जेल एक प्रेम कथा' कहा.