'बच्चा मेरा नहीं, मुझे फंसाया जा रहा है....', अनुष्का विवाद पर लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी

तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के बच्चे को लेकर चल रही खबरों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है और उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है.

X
Babli Rautela

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेजप्रताप यादव को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. अनुष्का यादव के मां बनने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे थे. कुछ खबरों में यह तक कहा गया कि तेजप्रताप यादव एक बच्ची के पिता बन गए हैं. अब इन सभी दावों पर तेजप्रताप यादव ने खुलकर अपनी बात रखी है. तेजप्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि उस बच्चे से उनका कोई रिश्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव के साथ उनका किसी भी तरह का संबंध नहीं रहा है और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.

बीते दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव साथ नजर आ रहे थे. इन तस्वीरों के बाद ही अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. कुछ लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि अनुष्का यादव के बच्चे के पिता तेजप्रताप यादव हैं. इन खबरों के सामने आने के बाद तेजप्रताप यादव ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जानबूझकर गलत तस्वीरें और बातें फैलाई जा रही हैं ताकि उनकी छवि खराब की जा सके.

तेजप्रताप ने बच्चे से रिश्ता नकारा

तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह इस बात को पूरी तरह खारिज करते हैं कि अनुष्का यादव के बच्चे से उनका कोई संबंध है. उन्होंने साफ कहा कि यह बच्चा उनका नहीं है और न ही उनका अनुष्का यादव के साथ कोई निजी रिश्ता रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बर्बाद करने और राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. तेजप्रताप यादव ने ऐसे लोगों को जयचंद बताया और कहा कि उनके खिलाफ एक सोची समझी साजिश रची जा रही है.

आकाश भाटी का नाम लेकर क्या बोले तेजप्रताप

तेजप्रताप यादव ने कहा कि अनुष्का यादव के साथ जिनका संबंध रहा है, वे आकाश भाटी हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी को जवाब देना चाहिए तो वह आकाश भाटी हैं, न कि मैं. उन्होंने यह भी कहा कि अनुष्का यादव के फ्लैट पर आकाश भाटी क्यों आते थे, यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए.

आईएएनएस से बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उन्हें फंसाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश रौशन इस साजिश के पीछे हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह इस मामले में चुप बैठने वाले नहीं हैं. उन्होंने ऐलान किया कि वह गृह मंत्री से मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे.