menu-icon
India Daily

तेज प्रताप- ऐश्वर्या राय होंगे अलग? 24 फरवरी को फैमली कोर्ट में सुनवाई, अनुष्का यादव से रिश्ते पर भी मचा बवाल

तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या कई सालों से तलाक लेने की कोशिश में है. हालांकि कोर्ट द्वारा इस पर अभी तक फाइनल फैसला नहीं आया है. अब 24 फरवरी को इस मामले पर अगली सुनवाई होनी है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
तेज प्रताप- ऐश्वर्या राय होंगे अलग? 24 फरवरी को फैमली कोर्ट में सुनवाई, अनुष्का यादव से रिश्ते पर भी मचा बवाल
Courtesy: X (@purushottamtv, @Incognito_qfs)

बिहार की सियासत से लालू परिवार इस वक्त लगभग दूर हो चुके हैं, फिर लगातार सुर्खियों में हैं. इन सुर्खियों का कारण उनका राजनीतिक जीवन नहीं बल्कि पारिवारिक संग्राम है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने चुनाव से पहले अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को परिवार से अलग कर दिया था. इसके पीछे तेज प्रताप और अनुष्का यादव का रिश्ता था. इसी बीच तेज और उनकी पत्नी ऐश्वर्या की तलाक की खबर एक बार फिर चर्चे में है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना के फैमिली कोर्ट में 24 फरवरी को तलाक मामले में सुनवाई  होगी. उनके रिश्ते की मध्यस्थता तीसरी बार की जाएगी और उनके रिश्तों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा. लेकिन अब तक के दो सुनवाई के दौरान यह कोशिश असफल रही है. 

दो मुलाकात में सुलह की कोशिश फेल

पटना फैमिली कोर्ट में जज सुनील दत्त पांडेय इस मामले पर फैसला लेंगे. उन्होंने दोनों को आपसी सुलह पर पहुंचने का निर्देश भी दिया है, लेकिन अभी से पहले भी दोनों शून्य पर रहें हैं. पहली बैठक चिड़ियाघर में रही और दूसरी होटल में हुई थी. लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकल पाया. अब तीसरी मुलाकात में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर नजर आ रही है.

ऐश्वर्या अपनी सांस राबड़ी देवी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाती रही हैं. वहीं तेज प्रताप हमेशा से इस तलाक के पर अड़े नजर आएं हैं. लेकिन इस बार की सुनवाई और भी ज्यादा अहम है क्योंकि कुछ महीने पहले अनुष्का यादव और तेज प्रताप की तस्वीरें वायरल हुई थी, जिससे इस केस को नया मोड़ मिल सकता है.

अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप का रिश्ता

अदालत की ओर से पहले ही तेज प्रताप को ऐश्वर्या को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया गया है. ऐश्वर्या पटना के एसकी पुरी इलाके में स्थित घर और खर्चे के लिए डेढ़ लाख रुपये की डिमांड रखी है. तेज प्रताप की शादी 2018 में हुई थी, जिसके छह महीने बाद से ही दोनों तलाक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं.  हालांकि इस बीच तेज प्रताप और अनुष्का यादव का रिश्ता भी सुर्खियों में हैं. अनुष्का ने कुछ दिनों पहले अपनी बेटी उज्जैनी को जन्म दिया है. लेकिन तेज प्रताप ने उनके साथ अपने किसी  भी संबंध से इंकार किया है. इस बार सुनवाई के दौरान जज इस पर फैसला लेंगे कि क्या इस रिश्ते को बचाने का कोई ऑप्शन बचा भी है या नही?