बिहार में CM ही नहीं अब डिप्टी सीएम पर भी फंसा पेच! निशांत कुमार ने ठुकरा दिया उप मुख्यमंत्री पद? आज होगा फाइनल फैसला
बिहार में राजनीतिक हलचल और भी ज्यादा बढ़ गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने डिप्टी सीएम पद पर बैठने से मना कर दिया है.
बिहार में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम पद लेने से साफ इनकार कर दिया है. निशांत का कहना है कि वह बिना विधायक बने किसी भी सूरत में उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे.
सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह चुनाव लड़कर विधायक बनने के बाद ही डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे. उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि बिना सदन का सदस्य बने यह जिम्मेदारी लेना उनके लिए उचित नहीं होगा.
डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहते हैं निशांत कुमार?
निशांत कुमार अपने इस फैसले पर पूरी तरह अडिग बताए जा रहे हैं. आज सुबह 11 बजे तक भी उन्होंने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया है. निशांत कुमार के इस फैसले ने जेडीयू को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं. करीबी रिश्तेदार भी उन्हें समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
इसके बाद भी निशांत मानने के लिए तैयार नहीं है. अब इसी के साथ पार्टी के अंदर अब यह बड़ा सवाल बन गया है कि अगर निशांत कुमार डिप्टी सीएम नहीं बनते हैं तो इस पद के लिए वैकल्पिक उम्मीदवार कौन होगा? सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगर आज शाम तक भी निशांत कुमार अपने रुख में बदलाव नहीं करते हैं, तो कल प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह में केवल नए मुख्यमंत्री ही शपथ ले सकते हैं. डिप्टी सीएम के नाम का फैसला बाद में लिया जा सकता है.
आज शाम तक बिहार को मिल जाएगा नया सीएम
जेडीयू के कुछ वरिष्ठ नेताओं की उम्मीद हैं कि निशांत कुमार को अंतिम रूप से मनाया लिया जाएगा.बिहार की राजनीति में यह घटनाक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नीतीश कुमार के बेटे को डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन निशांत की शर्त ने पूरे समीकरण बदल दिए हैं. जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी आज शाम तक कोई वैकल्पिक रणनीति तैयार कर लेगी. अगर निशांत कुमार नहीं मानते हैं तो पार्टी किसी अन्य वरिष्ठ नेता को डिप्टी सीएम पद का प्रस्ताव दे सकती है. वहीं सीएम पद के नाम को लेकर भी चर्चा जारी है. इस लिस्ट में कई नाम सामने आए है.