नीतीश का पत्ता कट, कुशवाहा के सिर ताज; जानिए बीजेपी के इस मास्टरस्ट्रोक के 3 बड़े सियासी मायने

बिहार पर सालों से राज कर रहे नीतिश कुमार का इस्तीफा देना एक बड़ा चौंकाने वाला निर्णय था. बीजेपी ने एक तीर से कैसे बिहार में तख्ता पलट कर दिया, यह देखने वाली बात है. इसके पीछे दिल्ली में हुई सीक्रेट मीटिंग को एक बड़ा कारण माना जा रहा है.

X
Ashutosh Rai

राजनीति में जो दिखता है, वह होता नहीं और जो होता है, वह दिखता नहीं. बिहार में नीतीश कुमार का इस्तीफा और सम्राट चौधरी की ताजपोशी कोई रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था. बिहार पर सालों से राज कर रहे नीतिश का मन बदलना और अपनी कुर्सी छोड़ना एक बड़ा चौंकाने वाला निर्णय था. सत्ता के गलियारों में आने वाले सालों में भी यह दिन और यह अध्याय भारतीय राजनीति के पन्नों में समा जाएगा. आईए जानते हैं कि इस बदलाव का स्क्रिप्ट राइटर कौन है.

'लव-कुश' की वो चाल

सूत्रों की मानें तो बीजेपी का पूरा फोकस 2026 के विधानसभा चुनाव पर था. बीजेपी जानती थी कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता का ग्राफ ढलान पर है. बिहार में कुर्मी वोटर करीब 4% और कुशवाहा वोटर करीब 8% हैं. इन दोनों को मिलाकर 'लव-कुश' समीकरण बनता है, जिस पर दशकों से नीतीश कुमार का एकछत्र राज था.

बीजेपी का कुर्सी तक पहुंचने का दांव

बीजेपी ने इसी वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए सम्राट चौधरी (कुशवाहा समाज) को प्रदेश अध्यक्ष से सीधा मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने का दांव चला. बीजेपी हाईकमान ने नीतीश को साफ संदेश दे दिया था कि डबल इंजन की सरकार अब बीजेपी के चेहरे (सम्राट चौधरी) पर चलेगी और जेडीयू को डिप्टी सीएम पद से संतोष करना होगा.

वो 45 मिनट की सीक्रेट मीटिंग

जानकारी के मुताबिक, इस्तीफे से ठीक दो दिन पहले दिल्ली के बड़े नेताओं और नीतीश कुमार के बीच एक क्लोज्ड-डोर मीटिंग हुई. इस मीटिंग में नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य पर मोहर लगी. 

नीतिश को मिले दो विकल्प

सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार के सामने दो विकल्प रखे गए थे, या तो सम्मानजनक तरीके से केंद्र की राजनीति में शिफ्ट हो जाएं या फिर गठबंधन के भीतर बगावत का सामना करें. 'सुशासन बाबू' ने अपनी राजनीतिक समझदारी दिखाते हुए पहला विकल्प चुना.

आरजेडी को काउंटर करने का एग्रेसिव प्लान

बीजेपी ने सम्राट चौधरी को ही क्यों चुना. इसका जवाब उनके फायरब्रांड और एग्रेसिव रवैये में छिपा है. तेजस्वी यादव के माय और ए टू जेड समीकरण की काट के लिए बीजेपी को एक ऐसा ओबीसी चेहरा चाहिए था, जो तेजस्वी को सड़क से लेकर सदन तक आक्रामक जवाब दे सके. कुल मिलाकर, यह सत्ता परिवर्तन सिर्फ चेहरों का बदलाव नहीं है, बल्कि बिहार में बीजेपी के प्लान 2026 का सबसे बड़ा शंखनाद है.