Bigg Boss 20

4 लाख लोगों की दावत, घुड़दौड़ जीतने वाले को थार...., भव्य होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी

शादी समारोह को खास बनाने के लिए घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा और जीतने वाले को ईनाम में थार दी जाएगी और दूसरे नंबर पर आने वाले को मोटरसाइकिल दी जाएगी.

X
Sagar Bhardwaj

जेडीयू के कद्दावर नेता अनंत सिंह के घर पर उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. अनंत धूमधाम से अपनी बेटी की शादी करने वाले हैं. देशभर की जानी-मानी हस्तियों को शादी का निमंत्रण भेजा जा रहा है. अनंत सिंह ने बताया कि पक्ष और विपक्ष से जुड़े तमाम नेताओं को शादी का निमंत्रण भेजा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से लेकर तेजस्वी यादव समेत सभी बड़े नेताओं को शादी का कार्ड भेजा रहा है.

फिल्मी सितारों को भी भेजा कार्ड

अनंत सिंह ने बताया कि अभिनेता सोनू सूद, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, सांसद और गायक मनोज तिवारी को भी न्योता भेजा गया है. इसके अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत कई बॉलीवुड हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है.

घुड़दौड़ जीतने वाले को मिलेगी थार

शादी समारोह को खास बनाने के लिए घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा और जीतने वाले को ईनाम में थार दी जाएगी और दूसरे नंबर पर आने वाले को मोटरसाइकिल दी जाएगी.


4 लाख लोगों की दावत की तैयारी

अनंत सिंह ने बताया कि पीएम मोदी को भी शादी समारोह का निमंत्रण भेजा जाएगा. अनंत ने बताया कि समारोह में पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे और पर्यावरण का खास ध्यान रखा जाएगा. अनंत ने बताया कि शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब 4 लाख लोगों के खाने की तैयारी की जा रही है.