प्लीज भैया, हम लोग बच्चे हैं, छोड़ दीजिए... बिहार में छात्रा से बदसलूकी; बदमाशों ने अश्लील हरकतें की, सड़क पर घसीटा

बिहार के जमुई में कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा और उसके साथी को युवकों ने रास्ते में रोक लिया. इसके बाद जो हुआ उसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया.

X
Ashutosh Rai

जमुई के मड़वा पहाड़ इलाके में 19 सितंबर की शाम बिहार के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक होगी. दो नाबालिग छात्र-छात्रा अंधेरे में बाहर घूमने चले गए. उनकी गल्ती ये की उन्होंने बिहार में बाहर निकलना सही समझा. एक 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर सरेआम बदसलूकी की गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो इतना भयवह है की उसको ब्लर करके दिखाना भी मुश्किल होगा.

यह है पूरा मामला

वायरल फुटेज में कुछ युवक छात्रा और उसके साथ मौजूद छात्र को रास्ते में रोकते दिखाई देते हैं. उनसे नाम और घर के बारे में सवाल किए जाते हैं. इसके बाद छात्र को छात्रा से अलग कर दिया जाता है. वीडियो में कुछ युवक छात्रा के साथ बदसलूकी करते दिखें और उसे जबरन पकड़ते दिखाई देते हैं. छात्रा उन्हें छोड़ने की अपील करती नजर आती है.

करीब 20 मिनट तक चलता रहा ये शर्मनाक काम

घटना के दौरान छात्रा और उसके साथी को काफी देर तक रोका गया. कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए दोनों को वहां से निकालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं लेकिन बाद में फिर कुछ युवक उन्हें घेर लेते हैं. सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं. पुलिस का कहना है कि वीडियो और पीड़ितों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

मामला सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने दोनों नाबालिगों से जानकारी ली और केस दर्ज किया. पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य संदिग्धों की पहचान और तलाश जारी है.