IMD Weather

बिहार के भागलपुर में भांजे को मामी से हुआ प्यार तो पत्नी को पिला दिया तेजाब और फिर जो हुआ...

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद उसने तेजाब पिलाय और फिर गला दबाकर जान ले ली. पत्नी को मारने के बाद उसने गोसी नदीं में उसके शव को फेंक दिया. पुलिस अभी भी पत्नी के शव की तलाश कर रही है. इस मामले में पुलिस ने पति और उसके मामी को गिरफ्तार किया है. दरअसल, पति और उसके मामी के बीच प्रेम संबंध था. इस प्रेम संबंध का पत्नी विरोध किया करती थी.

Social Media
India Daily Live

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपके रोंगटे खड़ी कर देगी. यहां के नवगछिया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस खबर ने आस पास के इलाकों में तहलका मचा दिया है. दरअसल, एक भांजे को मामी से प्यार हो गया. पनपते प्यार के बीच उसकी पत्नी आ गई. मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने ही पत्नी को रास्ते से हटा दिया. भांजे ने अपनी पत्नी को तजाब पिलाया और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी की लाश निदं में फेंक दी. 

जब इस घटना के बारे में पुलिस को पता चला तो आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. यह घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव की बताई जा रही है.

भांजे ने कबूला सच, कहा- मामी से हुआ इश्क तो पत्नी को...

पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि पति ने अपनी मामी के साथ मिलकर पत्नी को एसिड पिलाया और फिर उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. लाश को ठिकाने लगाने के लिए कोसी नदी में फेंक दिया. इस मामले का खुलास 5 अगस्त को  हुआ था. 4 अगस्त को 

आरोपी पति मोहम्मद फैयाज ने पुलिस के सामने सच कबूल किया और बताया कि उसने अपनी मामी के साथ मिलकर अपनी पत्नी को रास्ते से हटाया. उसने बताया कि पहले उसने अपनी पत्नी शबनम खातून को पीटा. पीटने के बाद उसे एसिड पिलाया और फिर गला दबाकर जान ले ली. 

अभी तक नहीं मिला शव, पुलिस कर रही है तलाश

पुलिस अभी तक शबनम का शव बरामद नहीं कर पाई है. बरसात का मौसम होने की वजह से कोसी नदी में तेज बहाव है. ऐसे में आशंका ये जताई जा रही है कि शव बहकर कहीं दूर तक न चला गया हो. पुलिस स्थानीय घोताखोरों की मदद से शव को तलाशने में जुटी है. 

शबनम की मां समीमा खातून ने 5 जुलाई को रंगरा थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को बताय कि दो वर्ष पूर्व उसके बेटी का निकाह मोहम्मद फैयाज से हुआ था. बाद में पता चला कि फैयाज का उसके मामी के साथ अफेयर है. मां ने बताया कि उसकी बेटी इस बात का विरोध करती थी. विरोध करने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी और  लाखों रुपये की मांग की जाती थी.