बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने वापस लिया नामांकन, बताई चुनाव न लड़ने की वजह
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. यानी वे अब बांकीपुर सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे.
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. यानी वे अब बांकीपुर सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे. नामांकन वापस लेने को लेकर अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि मैं पारिवारिक कारणों से विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पार रहा हूं. एक कार्यकर्ता के तौर पर में निष्ठापूर्वक पार्टी की सेवा करता रहूंगा.
मीडिया के सामने उन्होंने आगे कहा कि मैंने अभी-अभी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा है जिसे मैं आपके सामने पढ़कर सुना रहा हूं. भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाया था, इसके लिए मैं केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं. मैं विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं. मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा.
प्रशांत किशोर से है कड़ा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को कड़ी चुनौती मिलने के आसार है. जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है.भले ही प्रशांत किशोर का यह पहला चुनाव हो लेकिन शह और मात के इस खेल में प्रशांत किशोर एक मंझे हुए खिलाड़ी रहे हैं. ऐसे में उन्हें हराना किसी भी पार्टी के उम्मीवार के लिए आसान नहीं होगा. बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और मतगणना 3 अगस्त को होगी. वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है.