बिहार को आज मिल जाएगा अपना मुखिया, कौन बनेगा भाजपा का पहला मुख्यमंत्री? सीएम रेस में इस महिला उम्मीदवार के नाम पर चर्चा
बिहार के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बहस तेज है. इस रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें एक महिला उम्मीदवार श्रेयसी सिंह का भी नाम शामिल है.
बिहार को जल्द ही अपना नया मुखिया मिल सकता है. आज यानी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आने वाले हैं. जिसके बाद सीएम का नाम ऐलान कर दिया जाएगा और कल यानी 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. हालांकि अभी तक किसी को भी नहीं पता कि अगला सीएम कौन बनने वाला है.
नीतीश कुमार द्वारा गद्दी छोड़े जाने के बाद सीएम रेस में कई बड़े चेहरे नजर आएं. कुछ लोगों मानना है बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी या फिर विजय कुमार सिन्हा को ही मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. लेकिन कई लोगों का मानना है कि इस बार बिहार को एक नया चेहरा मिलने वाला है.
बिहार दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सीएम के रेस में एक महिला उम्मीदवार का नाम भी काफी तेजी से सामने आ रहा है. माना जा रहा है कि एक बार फिर से बिहार को महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है. अभी कुछ दिनों पहले बीजेपी ने नितिन नबीन को पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुना है. ऐसे में कहा जा रहा है कि बिहार में भी युवा चेहरा को मौका मिल सकता है. जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह का नाम पर भी चर्चा तेज हो गया है. हालांकि कुछ लोगों ने जाती की रणनीति के आधार पर यह मुमकिन नहीं बताया है. बीजेपी इससे पहले मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़ और राजस्थान में ऐसा कर चुकी है. कई बड़े नामों के बीच एक नए चेहरा पेश की है. बिहार में भी जब तक नाम का ऐलान ना कर दिया जाए तब तक कुछ भी संभव है.
कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?
बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. सम्राट चौधरी के घर पर लगातार गहमागहमी बढ़ रही है. हालांकि आज भाजपा दल की विधायक दलों की बैठक के बाद औपचारिक एलान किया जा सकता है. कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अब नाम फाइनल हो चुका है, बस घोषणा करना बाकी है. आज पीएम मोदी के अलावे गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार पहुंचने वाले हैं. अभी तक इस रेस में वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा अन्य 5 नाम शामिल है. इस रेस में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह, संजय जायसवाल, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया का भी नाम उपर है. इनके अलावा कुछ लोग जहानाबाद से एमएलसी बने प्रमोद चंद्रवंशी और अरुण शंकर का भी नाम ले रहे हैं.
और पढ़ें
- दिल्ली-नोएडा में आज भी इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी
- अमेरिका और इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप के झटके, 5.7 रही तीव्रता; कई जगहों पर लोग सड़कों पर निकले
- ईशान के जांबाजों ने किया कमाल! SRH के प्रफुल हिंगे ने राजस्थान के विजयी रथ पर लगाया ब्रेक, विशिष्ट सूची में नाम दर्ज